अब नहीं आएंगे ज्ञानेश कुमार- भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का दो दिनों का छत्तीसगढ़ दौरा हुआ स्थगित. मां दंतेश्वरी के दर्शन का था कार्यक्रम




अब नहीं आएंगे ज्ञानेश कुमार- भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का दो दिनों का छत्तीसगढ़ दौरा हुआ स्थगित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का 7 और 8 अक्टूबर का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित कर दिया गया है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, कुछ अपरिहार्य कारणों से इस प्रवास को टालना पड़ा है।तय शेड्यूल के मुताबिक उन्हें छत्तीसगढ़ आना था, जहां दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था। प्रशासन ने उनके स्वागत के लिए प्रोटोकॉल की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं फिलहाल उनके छत्तीसगढ़ आने की कोई नई तारीख तय नहीं हुई है। निर्वाचन आयोग की ओर से नया कार्यक्रम तय होने के बाद ही इसकी जानकारी दी जाएगी।






