शक्ति जिले में पुलिस थाना शक्ति एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मोटरसाइकिल चोरों पर हुई बड़ी कार्रवाई- दो चोरों को ग्राहक ढूंढते 07 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ किया गया गिरफ्तार. शक्ति पुलिस ने करी अपील६ संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल दे थाने में जानकारी

शक्ति जिले में पुलिस थाना शक्ति एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मोटरसाइकिल चोरों पर हुई बड़ी कार्रवाई- दो चोरों को ग्राहक ढूंढते 07 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ किया गया गिरफ्तार. शक्ति पुलिस ने करी अपील६ संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल दे थाने में जानकारी kshititech

शक्ति जिले में पुलिस थाना शक्ति एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मोटरसाइकिल चोरों पर हुई बड़ी कार्रवाई- दो चोरों को ग्राहक ढूंढते 07 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ किया गया गिरफ्तार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्या गोयल की खबर

शक्ति -थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार किए गए है।आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी/संदिग्ध 07 मोटरसाइकिलें बरामद।बरामद वाहनों के अन्य चोरी के प्रकरणों से कनेक्शन की जांच जारी।प्रकरण से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी है।पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा वाहन चोरी के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही से कुल 07 नग मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों के संबंध में अन्य थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के प्रकरणों से संभावित कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।प्रार्थी बाबुलाल बरेठ पिता कनीराम बरेठ, उम्र 38 वर्ष, निवासी केरीबंधा, थाना सक्ती द्वारा दिनांक 06.09.2026 को थाना सक्ती उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 02.09.2026 को दोपहर लगभग 01:30 बजे वह अपनी पुरानी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर प्रो क्रमांक CG-11-MB-9986 से एसडीएम कार्यालय सक्ती आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को गुप्ता होटल के बगल में खड़ा कर एसडीएम कार्यालय चला गया। वापस आने पर मोटरसाइकिल उक्त स्थान से गायब मिली।प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 373/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे थे।इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बुधवारी बाजार, सक्ती में दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों को बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा मौके से भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं मौके पर की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही से कुल 07 नग मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आरोपियों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु आरोपियों द्वारा वाहनों के स्वामित्व अथवा वैध कब्जे से संबंधित कोई संतोषजनक एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।पूछताछ एवं आरोपियों के मेमोरंडम कथन के आधार पर चोरी की मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में रखकर उन्हें बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक तलाश करना सामने आया। विवेचना के दौरान थाना सक्ती के अपराध क्रमांक 373/2026, धारा 303(2) बीएनएस में आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. देवराज सिदार, पिता बृजलाल सिदार, उम्र 38 वर्ष, निवासी छितापड़रिया, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छ.ग.), हाल मुकाम विनोबा नगर बोइरदादर, थाना चक्रधर नगर, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।
  2. रवि कुमार यादव, पिता पुनाराम यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी लोहर्सी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.), हाल मुकाम विजयपुर, महर्षि स्कूल के पीछे, थाना चक्रधर नगर, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।

आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से कुल 07 नग मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों के संबंध में उनके वास्तविक स्वामित्व, चोरी के स्रोत तथा अन्य थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के प्रकरणों से संभावित संबंध की विस्तृत जांच की जा रही है।साथ ही, वाहन चोरी एवं चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रकरण से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसारवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।दोनों आरोपियों को दिनांक 02.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराया गया तथा उनके परिजनों कोगिरफ्तारी की सूचना दी गई। प्रकरण में विवेचना लगातार जारी है।सक्ती पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, वाहन में पर्याप्त सुरक्षा उपाय रखें तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा चोरी के वाहन की बिक्री अथवा खरीद का प्रयास किए जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को सूचना दें।थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, चोरी के वाहनों की बरामदगी तथा वाहन चोरी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरण में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश एवं वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों की कड़ियां जोड़ने की कार्रवाई लगातार जारी है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading