जनगणना में करवाये अपनी जैन पहचान दर्ज-राजधानी रायपुर में पहली बार हुआ जैन समाज के राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों का सम्मेलन. जांजगीर के सुशील जैन हुए सम्मानित. कार्यक्रम में पहुंचे मुनि श्री 108 आगम सागर जी ने कहा- खबरें ऐसी प्रकाशित हो जिससे समाज का हो कल्याण

जनगणना में करवाये अपनी जैन पहचान दर्ज-राजधानी रायपुर में पहली बार हुआ जैन समाज के राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों का सम्मेलन. जांजगीर के सुशील जैन हुए सम्मानित. कार्यक्रम में पहुंचे मुनि श्री 108 आगम सागर जी ने कहा- खबरें ऐसी प्रकाशित हो जिससे समाज का हो कल्याण kshititech
जांजगीर के सुशील जैन को भी मिला सम्मान

जनगणना में करवाये अपनी जैन पहचान दर्ज-राजधानी रायपुर में पहली बार हुआ जैन समाज के राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों का सम्मेलन. जांजगीर के सुशील जैन हुए सम्मानित. कार्यक्रम में पहुंचे मुनि श्री 108 आगम सागर जी ने कहा- खबरें ऐसी प्रकाशित हो जिससे समाज का हो कल्याण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राजधानी रायपुर में बुधवार को प्रथम बार राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्री अग्रसेन धाम रायपुर में आयोजित सम्मेलन में राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से जैन पत्रकार शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज, रायपुर की ओर से जैन पत्रकार महासंघ के सहयोग से किया गया।रायपुर में चातुर्मास रत आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 आगम सागर जी, मुनि श्री 108 पुनीत सागर जी, ऐलक श्री105 धैर्य सागर जी एवं ऐलक श्री 105 स्वागत सागर जी के आशीर्वाद से हुए पत्रकार सम्मेलन में जैन धर्मायतानो के संरक्षण एवं संवर्धन में पत्रकारिता की भूमिका विषय पर परिचर्चा हुई। जिसमें पत्रकारिता, धर्म, समाज और जैन संस्कृति के संरक्षण से जुड़े विषयों पर वक्ताओं ने विचार रखे। मुख्य अतिथि श्री नमित जी जैन एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया पत्रकार सम्मेलन में शामिल हुए।

जनगणना में धर्म के कालम में जैन पहचान दर्ज कराने की अपील

परिचर्चा के दौरान जैन समाज की जनसंख्या और पहचान को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व जनगणना के आंकड़ों में जैन समाज की संख्या करीब 44 लाख दर्ज है, जबकि समाज के सभी लोगों का मानना है कि देश में जैन समुदाय की वास्तविक संख्या इससे काफी अधिक है। सम्मेलन में अपील की गई कि जनगणना 2027 में सभी जैन बंधु अपनी धार्मिक पहचान जैन के रूप में दर्ज कराएं।

पत्रकारिता को बताया समाज को दिशा देने वाला माध्यम

भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बलदेव राज गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता को देश का चौथा स्तंभ माना जाता है। देश की आजादी के आंदोलन में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और सभी समाज में धर्म की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि समाज के संपादक और गुरुजन भी एक तरह से मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। घर में मां-बाप जिस तरह बच्चों को सही दिशा देते हैं, उसी तरह धर्मगुरु भी जीवन में अनुशासन और नियंत्रण बनाने की शिक्षा देते हैं।उन्होंने कहा कि जब युवा अकेला होता है तो अपनी इच्छा के अनुसार निर्णय ले सकता है, लेकिन जीवन में धर्मगुरु और संस्कार मौजूद हों तो एक नियंत्रण और दिशा बनी रहती है। उन्होंने पत्रकारिता को सत्य के दर्शन कराने वाला माध्यम बताया।

पूज्य मुनि श्री पुनीत सागर जी महाराज बोले-पत्रकार बंधु ऐसी खबरें लिखें जिससे सभी का कल्याण हो

मुनि श्री पुनीत सागर महाराज ने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि जियो और जीने दो को पत्रकारिता का आधार बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को हिंसा को बढ़ावा देने वाली खबरों के बजाय ऐसी खबरों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिनसे समाज और सभी जीवों का कल्याण हो। उन्होंने शब्दों के चयन को लेकर भी सावधानी बरतने की बात कही, ताकि किसी के हृदय को अनावश्यक चोट न पहुंचे।

पूज्य मुनि श्री आगम सागर महाराज- सत्य कहने के लिए निर्भय होना जरूरी

मुनि श्री आगम सागर महाराज ने कहा कि सत्य वही व्यक्ति कह और लिख सकता है, जिसके हृदय में डर नहीं हो। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए सत्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है, भले ही इसमें समय लगे।
उन्होंने कहा कि यदि किसी परिस्थिति में सत्य बोलना संभव नहीं हो तो शांत रहना बेहतर है, लेकिन भ्रम फैलाने से बचना चाहिए। सत्य को धर्म बताते हुए उन्होंने पत्रकारों से इसके साथ खिलवाड़ नहीं करने की अपील की।

देशभर से आए पत्रकारों के बीच संवाद का अवसर

राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों को एक मंच पर संवाद का अवसर मिला। सम्मेलन में जैन धर्म, धार्मिक स्थलों और संस्थाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में मीडिया की भूमिका, समाज के मुद्दों को सामने लाने और पत्रकारिता के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक वातावरण बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रकाश मोदी, प्रदीप कुमार जैन, संदीप लुहारिया, क्षितिज जैन, सौरभ जैन, गौरव अकलतरा, विशेष सहयोगी जैन पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष श्री रमेश तिजारिया, महामंत्री श्री उदयभान जैन, बुंदेलखंड क्षेत्र के संयोजक श्री भरत सेठ, सुशील कुमार जैन नैला सहित अन्य लोग शामिल हुए।छत्तीसगढ़ सकल दिगम्बर जैन समाज के बैनर तले दो दिवसीय दिगम्बर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन का आयोजन रायपुर अग्रोहा धाम लाभांडी में आयोजित किया गया देश के विभिन्न प्रांतों से सौ के करीब प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के नामचीन जैन पत्रकार सम्मेलन में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ सकल दिगम्बर जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रकाश जी मोदी, पत्रकार सम्मेलन के संयोजक प्रदीप जी जैन संपादक दैनिक विश्व परिवार भिंड रायपुर एवं आयोजक मंडल द्वारा सभी आमंत्रित सदस्यों का मोमेंटो के साथ ही माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत, आभार व्यक्त किया गया।

समाजसेवी पत्रकार सुशील जैन जांजगीर भी हुए सम्मानित

दैनिक विश्व परिवार के जिला जांजगीर चांपा प्रतिनिधि के रूप में जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा के सुशील जैन को भी सम्मानित किया गया। सुशील जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ सकल दिगम्बर जैन समाज के बैनर तले दो दिवसीय दिगम्बर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन का आयोजन रायपुर अग्रोहा धाम लाभांडी में आयोजित किया गया देश के विभिन्न प्रांतों से प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के नामचीन जैन पत्रकार सम्मेलन में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ सकल दिगम्बर जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रकाश जी मोदी, पत्रकार सम्मेलन के संयोजक प्रदीप जी जैन संपादक दैनिक विश्व परिवार भिंड रायपुर एवं आयोजक मंडल द्वारा सभी आमंत्रित सदस्यों का मोमेंटो के साथ ही माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत, आभार व्यक्त किया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading