2 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति द्वारा किया जाएगा विश्व अहिंसा दिवस का आयोजन- राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर होगा यह कार्यक्रम. कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गभेल ने दी जानकारी

2 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति द्वारा किया जाएगा विश्व अहिंसा दिवस का आयोजन- राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर होगा यह कार्यक्रम. कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गभेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमटी, रायपुर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैजैपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ण्व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी की जर्यत्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल ने बताया कि 2 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में शक्ति जिले के सभी माननीय विधायकगण, पूर्व विधायकगण, जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, बूथ अध्यक्षगण, पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय के पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, छात्र संगठन, सेवादल, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति मोर्चा, असंगठित मजदूर कांग्रेस, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग संगठन एवं सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया है एवं गांधी जी के आदशों को अपनाएं अहिंसा, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर चलें इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथ ठा. गुलजार सिंह जिला प्रतिनिधि, नेता प्रतिपक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रश्मि गभेलअध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी करेंगे तथा उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन सक्ती 2 अक्टूबर 2026 को पं. बलराम प्रसाद पाण्डेय उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती एवं गोपाल भारद्वाज अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैजैपुर द्वारा किया गया हैजिसमें प्रभात फेरी प्रातः 9:00 बजे एवं भजन कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एवं भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading