हनुमान अंश फिल्म में मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान से चर्चा में आए लोक गायक सुनील का होगा आंखों का इलाज. जन्म से दृष्टि बाधित है सुनील. हनुमान जी की साक्षात कृपा होगी सुनील पर




हनुमान अंश फिल्म में मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान से चर्चा में आए लोक गायक सुनील का होगा आंखों का इलाज. जन्म से दृष्टि बाधित है सुनील. हनुमान जी की साक्षात कृपा होगी सुनील पर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर
शक्ति -बहुचर्चित फिल्म- हनुमान अंश में मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान… गीत से चर्चा में आए दृष्टिबाधित बुंदेली लोक गायक सुनील लोधी के ठेठ ग्रामीण सुरों ने देश भर में नई पहचान स्थापित कर दी है। अब उनकी इसी पहचान ने आंखों में रोशनी की उम्मीद भी बढ़ा दी है।बहुचर्चित हिंदी फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर उनके इलाज के लिए आगे आई हैं। पिछली मुलाकात में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सुनील को इलाज में पूरी मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दे चुके हैं।मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी सुनील की ओर से बताया गया कि फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने उनके लिए मुंबई के एक नेत्र रोग विशेषज्ञ का अपाइंटमेंट लिया है। मुंबई पहुंचने के बाद विशेषज्ञ डाक्टर उनकी आंखों की जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही यह पता चल सकेगा कि उनकी दृष्टि में सुधार की कितनी संभावना है और उनके लिए कौन-से उपचार विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं।बचपन से ही दृष्टिबाधित सुनील ने अपनी कमजोरी को अपनी गायकी के रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया। उन्होंने बुंदेली लोक गायकी को अपनी पहचान बनाया।नीम करौरी बाबा पर बनी हनुमान अंश फिल्म में उनकी आवाज में गाया गया भजन बेहद लोकप्रिय हो रहा है। गायन की ठेठ बुंदेली शैली ने उनको खास पहचान दिलाई।







