शक्ति के प्रतिष्ठित बंसल परिवार बोहर वाले की 27 सितंबर से प्रारंभ हुई पितृ मोक्ष गया श्रद्धा अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा. विद्वान पंडित विष्णुकांत भारद्वाज जी महाराज करवा रहे हैं कथा का रसपान. गया जी के पालकी होटल राजेंद्र आश्रम के सभागार में चल रही है कथा




शक्ति के प्रतिष्ठित बंसल परिवार बोहर वाले की 27 सितंबर से प्रारंभ हुई पितृ मोक्ष गया श्रद्धा अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा. विद्वान पंडित विष्णुकांत भारद्वाज जी महाराज करवा रहे हैं कथा का रसपान. गया जी के पालकी होटल राजेंद्र आश्रम के सभागार में चल रही है कथा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के प्रतिष्ठित बंसल परिवार बोहर वाले की पितृ मोक्ष गया श्रद्धा अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ 27 सितंबर को हो गया। तथा गया जी के प्रसिद्ध पालकी होटल राजेंद्र आश्रम के सभागार में यह कथा चल रही है। जिसमें बंसल परिवार शक्ति के सभी परिवारजन इस कथा का श्रवण कर रहे हैं। तो वहीं कथा 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक चलेगी जो कि प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक होगी एवं श्रीमद् भागवत कथा को लेकर जहां पूरा बंसल परिवार उत्साहित है। तो वहीं शक्ति के बंसल परिवार (बोहर वाले) केदारनाथ बृजलाल एवं केदारनाथ महादेव प्रसाद परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ गया जी में जाकर ही इस श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर समस्त कार्यक्रम करने का निर्णय लिया था एवं प्रथम दिवस विद्वान पंडित विष्णुकांत जी महाराज ने जहां विस्तार पूर्वक कथा के विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डाला तो वही प्रथम दिवस की कथा का श्रवण करने बंसल परिवार सहित श्रद्धालु भक्तजन भी मौजूद रहे बंसल परिवार शक्ति के सदस्यों ने बताया कि इस श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण यूट्यूब लिंक के माध्यम से भी किया जा सकता है। तथा गया जी से वापस आकर बंसल परिवार द्वारा सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बंसल परिवार शक्ति के सदस्यों ने बताया कि यूट्यूब लिंक के माध्यम से घर बैठे ही कथा श्रवण कर सकते हैं। लिंक नीचे दी हुई है https://www.youtube.com/live/0PfaKqCCQN4?si=9feNsMNNpOhC2Wr1








