शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन के नेतृत्व में जिले में शासन का सफलतापूर्वक चल रहा सेवा संकल्प अभियान. 1 अक्टूबर को शक्ति में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर. सभी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी अभियान को लेकर सजग.जिला नोडल अधिकारी वासु जैन के मार्गदर्शन में दी जा रही कार्यक्रमों को गति. 28 सितंबर को वेस्ट मैनेजमेंट पर होगी कार्यशाला

शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन के नेतृत्व में जिले में शासन का सफलतापूर्वक चल रहा सेवा संकल्प अभियान. 1 अक्टूबर को शक्ति में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर. सभी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी अभियान को लेकर सजग.जिला नोडल अधिकारी वासु जैन के मार्गदर्शन में दी जा रही कार्यक्रमों को गति. 28 सितंबर को वेस्ट मैनेजमेंट पर होगी कार्यशाला kshititech

शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन के नेतृत्व में जिले में शासन का सफलतापूर्वक चल रहा सेवा संकल्प अभियान. 1 अक्टूबर को शक्ति में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर. सभी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी अभियान को लेकर सजग.जिला नोडल अधिकारी वासु जैन के मार्गदर्शन में दी जा रही कार्यक्रमों को गति. 28 सितंबर को वेस्ट मैनेजमेंट पर होगी कार्यशाला

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से “सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार” के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय शिविर का विकासखण्ड सक्ती में आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सक्ती में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में निम्नलिखित सेवाओं का सीधे लाभ आमजन उठा सकेंगे जिनमें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, खाता विभाजन तथा डायर्वसन संबंधी इत्यादि मामले, एग्रीस्टैक किसान पंजीयन, स्वामित्व योजना, पीएम किसान योजना, RBC प्रकरण आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र आदि, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, चश्मा वितरण, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, पेशन योजना, पंचायत विभाग अंतर्गत प्रधामंत्री आवास योजना, बैक लिंकेज, आरएफ, सीआईएफ, जॉब कार्ड, खाद्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना, जिला अग्रणी बैंक अंतर्गत प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, लोन मेला, अटल पेंशन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, शिक्षा विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना, आधार अपडेशन आदि योजनाओं का लाभ आमजन ले सकेंगे मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी.के. आदिले ने विकासखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं आम नागरिकों से शिविर में अधिक में अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठाने और दूसरों को भी शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि शिविर में आते समय आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो सहित योजनाओं के संबंधित आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं, ताकि मौके पर ही आवेदनों का सुगमतापूर्वक निराकरण किया जा सके।

सेवा संकल्प अभियान : सेवा मेरा योगदान के तहत जिले में विविध गतिविधियों का होगा आयोजन.28 सितंबर को वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी पर जिला पंचायत सभागार सक्ती में कार्यशाला का होगा आयोजन

सकती -सेवा संकल्प अभियान” के तहत सेवा मेरा योगदान पहल अंतर्गत जनसेवा, जनजागरूकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 28 सितंबर 2026 को जिला पंचायत सभागार सक्ती में वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न अपशिष्टों की पहचान, संग्रहण, सेग्रीगेशन एवं निपटान की जानकारी दी जाएगी। अधिकृत रिसायकलर्स के माध्यम से अपशिष्ट प्रबंधन, स्व-सहायता समूहों (SHG) एवं एसआरएलएम को आय के अवसरों से जोड़ने तथा निष्क्रिय स्व-सहायता समूहों को पुनर्जीवित करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। इसी तरह 29 सितंबर को जिला अस्पताल सक्ती में स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सिकल सेल, थैलेसीमिया, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच के साथ 12 से 18 वर्ष की बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन, रक्तदान शिविर तथा नशामुक्ति एवं अंगदान संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कमजोर एवं एनीमिक महिलाओं को दवाइयों एवं सैनिटरी नैपकिन का वितरण तथा पोषण आहार एवं महिला स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया जाएगा। 30 सितंबर को नवीन कन्या महाविद्यालय सक्ती में युवा, शिक्षा एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मैराथन दौड़, प्रातःकालीन योग एवं ध्यान, खेल प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार वितरण, गिरिजा रानी सम्मान कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी। साथ ही वृद्धजनों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा शपथ ली जाएगी। 2 अक्टूबर को दरहा घाट, चंद्रपुर में स्वच्छ एवं सुंदर घाट अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत घाट की साफ-सफाई एवं कचरा संग्रहण, वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण, स्थायी कलर कोडेड डस्टबिन की स्थापना, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता तथा टूटी-फूटी सीढ़ियों के जीर्णोद्धार के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। घाट को स्वच्छ रखने के लिए स्थानीय समिति का गठन भी किया जाएगा। इसी क्रम में 5 अक्टूबर को मालखरौदा में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा। अभियान में सड़क सुरक्षा एवं मतदाता जागरूकता, साइबर जागरूकता, शासन की योजनाओं की जानकारी, प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा ‘Vocal for Local’ के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की गतिविधियां होंगी। इसके साथ ही पुस्तक दान, चप्पल दान, कपड़ा दान, अंगदान एवं रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। घरों में पड़े अनुपयोगी सामान, ई-वेस्ट, टी.वी., बैटरी एवं प्लास्टिक अपशिष्ट आदि के उचित निपटान तथा स्व-सहायता समूहों को सामग्री दान करने के लिए भी जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। 8 अक्टूबर को चयनित वृद्धाश्रम, अनाथालय तथा जिले के दूरस्थ अंचलों में वंचित बच्चों के गांवों का भ्रमण एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दान की गई सामग्री के सत्यापन एवं निपटान तथा रिसाइक्लेबल वेस्ट के संग्रहण एवं निपटान की समीक्षा की जाएगी। स्व-सहायता समूहों की सहभागिता का मूल्यांकन करने के साथ ‘एक गांव गोद लें’ अभियान के लिए वालंटियर्स को प्रेरित किया जाएगा।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता से जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा तथा शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा समस्त जिलेवासियों से अपील की गई है कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले मे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जिलेवासी ज्यादा से ज्यादा जुड़े तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करे। जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।

सेवा संकल्प अभियान: 2026-सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड में शिविर का होगा आयोजन

शक्ति -सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत देश प्रदेश सहित जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के मध्य जिले के सभी विकासखंड में सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 1 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सक्ती मे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 3 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल कचंदा, जैजैपुर, 5 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा तथा 6 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल सपोस, डभरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, नगरीय निकाय, खाद्य विभाग, आदिम जाति विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग आदि को विभिन्न हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने शिविर आयोजन के पूर्व गांव गांव में मुनादी कराते हुए शिविर आयोजन का जमीनी स्तर पर भी व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस शिविर का लाभ उठा सके।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading