शक्ति के नोबल लाइफ हॉस्पिटल ने बचाई निमोनिया एवं सेप्टिक शांक से जूझ रही वरिष्ठ महिला की जान. शकुंतला बाई की मजबूत इच्छा शक्ति और अस्पताल के सही इलाज से मिला नया जीवन. परिवार जनों ने किया अस्पताल प्रबंधन का धन्यवाद. अस्पताल में उपलब्ध है 24 घंटे उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा एवं जांच





शक्ति के नोबल लाइफ हॉस्पिटल ने बचाई निमोनिया एवं सेप्टिक शांक से जूझ रही वरिष्ठ महिला की जान. शकुंतला बाई की मजबूत इच्छा शक्ति और अस्पताल के सही इलाज से मिला नया जीवन. परिवार जनों ने किया अस्पताल प्रबंधन का धन्यवाद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति के बुधवारी बाजार में गोपाल टॉकीज रोड में स्थित नोबल लाइफ हॉस्पिटल इन दोनों मरीजों की जान बचाने एवं बेहतर चिकित्सा उपचार देने में मरीजों के विश्वास का सबसे बड़ा केंद्र बन रहा है।नॉबल लाइफ हॉस्पिटल ने निमोनिया व सेप्टिक शॉक से जूझ रही मरीज की जिंदगी बचाकर एक बड़ा काम कर दिखाया है तथा वरिष्ठ महिला शकुंतला बाई राठौर की मजबूत इच्छाशक्ति और सही इलाज से फिर उन्हें एक नई जिंदगी मिली है।उल्लेखित हो कि श्रीमती शकुंतला बाई राठौर उम्र 63 वर्ष, ग्राम-सुवाडेरा सारायपाली (सक्ती) की निवासी है तथा निमोनिया जैसे गंभीर बीमारी से संक्रमित हो गई थी एवं अभी प्रदेश में निमोनिया/14 एटीपिकल निमोनिया के मामलों में बहुत मृत्यु हो हो रही है और ऐसे गंभीर मामलों में समय पर सही इलाज अत्यंत आवश्यक है। शकुंतला बाई राठौर को सांस में तकलीफ की समस्या से 15/09/26 को अस्पताल में भर्ती किया गया। मरीज को पहले से डायबिटीज और हाई बीपी की बिमारी रही है जो अनियंत्रित थी।
उनकी जांच में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पाया कि उनके दोनों फेफड़ों में भयंकर निमोनिया (बाइलेटरल न्यूमोनाइटिस) हो गया है।तथा मरीज सेम्सिस और सेप्टिक शॉक की स्थिति में थी।एवं धीरे-धीरे सेप्टिक एनसेफैलोपैथी विकसित हो रही थी। एवं मरीज का ब्लड शुगर और बीपी अनियंत्रित हो रहा था।जिन्हें तत्काल उपचार की जरूरत को देखते हुए नोबल लाइफ हॉस्पिटल शक्ति के मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ एस पी राठीया और उनकी टीम द्वारा मरीज को तुरंत ICU में शिफ्ट किया गया।एवं गहन चिकित्सा, ऑक्सीजन सपोर्ट, एंटीबायोटिक, बीपी व शुगर का नियंत्रण और अन्य आवश्यक इलाज शुरू किया गया।मरीज धीरे-धीरे रेस्पिरेटेरी फेल्योर की ओर जा रही थी। नोबेल लाइफ हॉस्पिटल के बेहतर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किए गए उपचार के बाद लगातार 11-12 दिनों की गहन चिकित्सा, सतत निगरानी और टीम के समर्पित प्रयासों के बाद मरीज की जान बच गई और 26/09/26 को स्वस्थ होकर घर लौट गई।यह सफलता नोबल लाइफ हॉस्पिटल में शुरू हुए गंभीर मरीजों के इलाज के लिए शुरू हुए गहन चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मरीज को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर उनके परिवार जनों ने भी अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है
नोबल लाइफ हॉस्पिटल दे रहा उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं
शक्ति के बुधवारी बाजार गोपाल टॉकीज रोड के पास प्रारंभ हुए नोबल लाइफ हॉस्पिटल मरीजों को उच्च स्तरीय बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवा रहा है। तथा अस्पताल प्रबंधन द्वारा जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में इलाज किया जाता है तो वही इस अस्पताल में 24 घंटे मरीजों को उपचार की सुविधा। आपातकालीन उपचार की सुविधा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के द्वारा इलाज। 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा। सभी प्रकार की जांच की सुविधा दी जा रही है







