अग्रवाल समाज शक्ति ने किया सेवा कार्यों से अग्रसेन जयंती पखवाड़े का शुभारंभ. वृंदावन गौशाला में गौ माता की सेवा के साथ ही अग्रसेन जी की हुई पूजा अर्चना. शहर के अग्रवाल घरों में जयंती समारोह का दिया गया निमंत्रण. शुभारंभ दिवस दिखा समाज बंधुओ में भारी उत्साह






अग्रवाल समाज शक्ति ने किया सेवा कार्यों से अग्रसेन जयंती पखवाड़े का शुभारंभ. वृंदावन गौशाला में गौ माता की सेवा के साथ ही अग्रसेन जी की हुई पूजा अर्चना. शहर के अग्रवाल घरों में जयंती समारोह का दिया गया निमंत्रण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -26 सितंबर को अग्रवाल सभा शक्ति के मार्गदर्शन में श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति ने जयंती पखवाड़े का शुभारंभ कर दिया। इस अवसर पर जहां अग्रवाल समाज के प्रत्येक घरों से सुबह 5-5 रोटी एवं गुड मंगाया गया था जिस पर समाज बंधुओ ने पूरे उत्साह के साथ सुबह 10:00 बजे तक धर्मशाला शक्ति में गौ माता की सेवा के लिए रोटियां एवं गुड ले जाकर दिए तथा सभी सदस्यों द्वारा भगवान श्री अग्रसेन जी की पूजा अर्चना एवं आरती की गई। तत्पश्चात सभी सदस्य एवं महिला सदस्य श्री वृंदावन गौशाला पहुंचे जहां उन्होंने गौ माता को रोटियां एवं गुड़ खिलाया। तत्पश्चात अग्रसेन जयंती समारोह समिति के सदस्यों के द्वारा शक्ति शहर के सभी अग्रवालों के घर में जाकर उन्हें अग्रसेन जयंती महोत्सव का निमंत्रण दिया गया तथा एक ईंट ₹1 के सुंदर प्रतीकात्मक भेंट प्रदान करते हुए सह परिवार समस्त कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया गया। इस दौरान अग्रवाल सभा शक्ति। श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति शक्ति के सभी पदाधिकारी- सदस्य एवं महिला समिति के सदस्य भी मौजूद रहे तथा सदस्यों ने मां महामाई दाई मंदिर पहुंचकर वहां भी पूजा अर्चना की
















