वंदे मातरम गायन ने रच दिया इतिहास- एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ 25 सितंबर का संपूर्ण गायन. देश भर में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने एक साथ एक लय में गाया गायन. एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने जारी किया विद्या भारती को प्रमाण पत्र

वंदे मातरम गायन ने रच दिया इतिहास- एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ 25 सितंबर का संपूर्ण गायन. देश भर में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने एक साथ एक लय में गाया गायन. एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने जारी किया विद्या भारती को प्रमाण पत्र kshititech

वंदे मातरम गायन ने रच दिया इतिहास- एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ 25 सितंबर का संपूर्ण गायन. देश भर में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने एक साथ एक लय में गाया गायन. एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने जारी किया विद्या भारती को प्रमाण पत्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा 25 सितंबर को सुबह 11:00 बजे देश भर में एक साथ वंदे मातरम के पूर्ण गायन का आयोजन किया गया। इस गायन में जहां एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने एक साथ एक ही समय पर एक लय में इस गायन में अपनी सहभागिता की। तो वहीं यह गायन एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया।तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने विद्या भारती को इस उपलब्धि का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है।तो वहीं विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने भी देश भर के अपने संस्थान से जुड़े लोगों को इस प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दिया प्रमाणपत्र

एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने विद्या भारती को प्रमाण पत्र जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली स्थित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने एक ही दिन में कई स्थानों पर अधिकतम विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम गाने का रिकॉर्ड बनाया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने एक ही दिन में अपने-अपने स्कूलों में एक साथ वंदे मातरम गाया। इस गायन का आयोजन दौरान किया गया था। इससे विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना जागृत हुई और उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विरासत की सराहना और सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया

विद्या भारती ने किया देश भर के लोगों का आभार

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा संस्थान से जुड़े विभिन्न प्रदेश इकाइयों के माध्यम से इस वंदे मातरम के पूर्ण गायन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है। तथा विद्या भारती से संबंधित छत्तीसगढ सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ ने वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नमामि मातरम् के अंतर्गत सामूहिक पूर्ण वन्देमातरम गायन को सुंदर और व्यवस्थित संपन्न करने हेतु छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी सरस्वती शिशु मंदिर के समिति पदाधिकारी गण, प्राचार्य प्रधानाचार्य, आचार्य बंधु /भगिनी को, सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं बधाई देते हुए बताया है कि यह कार्यक्रम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading