बड़ी खबर-एआई बन सकता है आपकी मौत का भी कारण-बोले बिल गेट्स. माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक है बिल गेट्स. गलत इस्तेमाल से हो सकती है 100 करोड़ मौते




एआई बन सकता है आपकी मौत का भी कारण-बोले बिल गेट्स. माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक है बिल गेट्स. गलत इस्तेमाल से हो सकती है 100 करोड़ मौते
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि गलत हाथों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI इतना ताकतवर हो सकता है कि इससे 100 करोड़ लोगों की मौत तक हो सकती है। एक इंटरव्यू में गेट्स ने कहा कि बुरे इरादे वाले लोगों के साथ AI टूल्स का मेल अब तक के किसी भी हथियार से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। उन्होंने खतरे को गंभीरता से लेने को कहा है।गेट्स ने अमेरिकी सरकार से AI पर कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कंपनियों का कंट्रोल पर्याप्त नहीं है और सरकारी निगरानी व नियम लागू करना जरूरी है। गेट्स ने अगस्त में प्रकाशित अपने लेख में भी AI के तीन बड़े खतरे बताए थे।







