जिला एथलेटिक संघ शक्ति के मुख्य संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में 27 सितंबर को दीनदयाल स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय ट्रायल.20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM) 2026 को लेकर चल रही तैयारिया. मुख्य संरक्षक श्यामसुंदर के नेतृत्व में शक्ति जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बना रहे अपनी पहचान

जिला एथलेटिक संघ शक्ति के मुख्य संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में 27 सितंबर को दीनदयाल स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय ट्रायल.20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM) 2026 को लेकर चल रही तैयारिया. मुख्य संरक्षक श्यामसुंदर के नेतृत्व में शक्ति जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बना रहे अपनी पहचान kshititech

जिला एथलेटिक संघ शक्ति के मुख्य संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में 27 सितंबर को दीनदयाल स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय ट्रायल.20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM) 2026 को लेकर चल रही तैयारिया

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के तत्वावधान में 27 सितंबर 2026 रविवार को सक्ती के पं.दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया है।जिला एथलेटिक्स संघ के मुख्य संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के संरक्षण व नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती राष्ट्रीय स्तर के एथलीट तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।सेवा निवृत्त खेल अधिकारी एवं जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एन.पी. गोपाल ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ( AFI) द्वारा इस वर्ष 20वें नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट ( NIDJAM )2026 का आयोजन 14 से 16 नवंबर 2026 तक वाक्सन यूनिवर्सिटी हैदराबाद ( तेलंगाना) स्थिति खेल परिसर में होना है। जिसके लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है।इसी तारतम्य में इस प्रतियोगिता के लिए जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के द्वारा जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें चयनित एथलीटों को उक्त राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने का सुनहरा अवसर मिलेगा।इस ट्रायल में अंडर 14 बालक- बालिकाओं के लिए ट्राई एथ लान ABC ,कीड्स जेवलिन थ्रो एवं अंडर 16 बालक-बालिकाओं के लिए पेंटा एथलान, जैवलिन थ्रो एवं दोनों आयु वर्गों के लिए 60 मीटर दौड़,600मीटर दौड़ लांग जंप,हाई जंप,बैक थ्रो इवेंट्स शामिल हैं।प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ एवं जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती का पंजीयन एवं निर्धारित आयु मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है।इस चयन ट्रायल के लिए जिला एथलेटिक्स संघ ने अपनी तैयारियों भी शुरू कर दिया है और खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading