ब्रेकिंग न्यूज़-छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री जी ने कलेक्टरों को दिए निर्देश. आपातकालीन स्थितियों पर नजर बनाए रखने की कहीं बात. छत्तीसगढ़ की जनता से भी करी सावधानी बरतने की अपील

छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री जी ने कलेक्टरों को दिए निर्देश. आपातकालीन स्थितियों पर नजर बनाए रखने की कहीं बात

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पिछले दो दिनों से लगातार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “किसी भी आपात स्थिति में नागरिक डायल 112 अथवा स्थानीय प्रशासन से तत्काल संपर्क करें। मौसम और राहत संबंधी जानकारी के लिए केवल शासन-प्रशासन एवं अन्य अधिकृत स्रोतों से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें और अफवाहों अथवा भ्रामक संदेशों को आगे न बढ़ाएं।मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading