शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 25 सितंबर को हुआ पूर्ण गायन का आयोजन .सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में एक ही समय में एक ही लय में गाया गया वंदे मातरम. विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के निर्देश पर आचार्य राजेंद्र जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित था कार्यक्रम




शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 25 सितंबर को हुआ पूर्ण गायन का आयोजन .सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में एक ही समय में एक ही लय में गाया गया वंदे मातरम. विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के निर्देश पर आचार्य राजेंद्र जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित था कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -25 सितंबर को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के निर्देश पर पूरे देश भर के सरस्वती शिशु मंदिरों में एक ही समय पर एक साथ एक लय में वंदे मातरम के संपूर्ण गायन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में यह कार्यक्रम हुआ। जिसमें अतिथि के रूप में जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े।विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल। शक्ति जिले के एडिशनल एसपी पंकज पटेल। सेवानिवृत्त एडिशनल कलेक्टर अनुपम कुमार तिवारी। भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल। प्रीतम सिंह गबेल। विद्यालय के व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल। कार्यक्रम के जिला प्रभारी आचार्य राजेंद्र जी महाराज। रिटायर्ड फौजी चेकराम साहू। गौरी शंकर राठौर।सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल।कुशलाल वर्मा। डमरू धर देवांगनl। पुष्पेंद्र उपाध्याय प्रमुख रूप से मंचास्थ थे। कार्यक्रम का मंच संचालन सरस्वती शिक्षा संस्थान के विभाग समन्वयक मनहरण राठौर एवं कन्हैया गोयल ने संयुक्त रूप से किया।इस दौरान अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा तिलक लगाकर शाल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर विद्यालय के प्राचार्य पुरण गिरी गोस्वामी। प्रधानाचार्य बलदाऊ प्रसाद साहू। वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती सावित्री महंत द्वारा हुआ
तत्पश्चात विद्या भारती के निर्देशानुसार ठीक निर्धारित समय पर वंदे मातरम का गायन प्रारंभ हुआ जिसमें सभी लोगों ने अपने स्थान पर खड़े होकर एक ही लय में इस गायन को किया। तत्पश्चात कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम के जिला प्रभारी आचार्य राजेंद्र महाराज ने बताया कि आज वंदे मातरम का यह पूर्ण गायन पूरे देश में एक साथ आयोजित हो रहा है। तथा यह एक विश्व रिकॉर्ड बनेगा एवं आचार्य राजेंद्र महाराज ने वंदे मातरम गायन की उत्पत्ति एवं इतिहास पर भी विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला तथा आगंतुक सभी लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमलेश जांगड़े ।रामावतार अग्रवाल। एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने कहा कि आज हम सब भारतवासी हैं और वंदे मातरम के गायन के इस डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर इस गौरवशाली अवसर के हम सब साक्षी बना रहे हैं। यह पूरे देशवासियों के लिए गौरव की बात है।एवं सरस्वती शिशु मंदिर आज बच्चों को जहां संस्कारिक बनाते हैं तो वहीं विद्यालय परिवार में आयोजित यह कार्यक्रम एक अच्छा प्रयास है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल ने कहा कि आज का यह गौरवशाली टीम है एवं अनंत चतुर्दशी का भी पावन दिवस है।कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो की संख्या में जिले के विभिन्न स्थानों से जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख की उपस्थित रही तथा कार्यक्रम के पश्चात भारत माता की आरती भी की गई एवं गायत्री परिवार द्वारा संकल्प भी दिलवाया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाओं का भी योगदान रहा एवं विद्यालय के अभिभावक भी मौजूद रहे







