विद्यार्थियों की हो गई बल्ले बल्ले-बड़ी खबर-छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिनों की छुट्टियां घोषित। 21 सितंबर को स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश. राज्य के सभी सरकारी/ प्राइवेट स्कूलो एवं कॉलेजो में लागू होगा यह आदेश



बड़ी खबर-छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिनों की छुट्टियां घोषित। 21 सितंबर को स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश. राज्य के सभी सरकारी/ प्राइवेट स्कूलो एवं कॉलेजो में लागू होगा यह आदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति ६छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के आदेश नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक21-09-2026क्रमांकGENCOR-35010/2449/2026-SCHOOL EDUCATION SECTION ke अनुसार राज्य शासन एतद् द्वारा शिक्षण सत्र 2026-27 (16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक) में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी.एड./बी.एड./एम.एड. महाविद्यालयों में दशहरा, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाश निम्नानुसार घोषित करता है-दशहरा अवकाश दिनांक – 17.10.2026 से 21.10.2026 तक कुल 05 दिनदीपावली अवकाश दिनांक 06.11.2026 से 10.11.2026 तक कुल 05 दिन।शीतकालीन अवकाश दिनांक 24.12.2026 से 28.12.2026 तक कुल 05 दिन योग 15 दिन की छुट्टियां घोषित की जाती हैं।उपरोक्त आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव रामेश्वर प्रसाद ने जारी किया है







