शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में नमामि भारतम के तहत 25 सितंबर को होगा वंदे मातरम सामूहिक गायन- विद्यालय के व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल ने दी जानकारी. सुबह 10:00 से शिवाजी बाल कल्याण समिति ने किया है आयोजन

शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में नमामि भारतम के तहत 25 सितंबर को होगा वंदे मातरम सामूहिक गायन- विद्यालय के व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल ने दी जानकारी. सुबह 10:00 से शिवाजी बाल कल्याण समिति ने किया है आयोजन kshititech
सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति के व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल

शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में नमामि भारतम के तहत 25 सितंबर को होगा वंदे मातरम सामूहिक गायन- विद्यालय के व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चंदे मातग्म सामूहिक गायन का आयोजन 25 सितम्बर 2026 शुक्रवार को होगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रबंधन समिति शिवाजी बाल कल्याण समिति की व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल ने बताया की वन्दे मातरम्’ राष्ट्रीय गीत की रचना के 150वाँ वर्ष होने पर विद्या भारती “अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान” द्वारा पूरे भारत वर्ष में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया है। मांगेराम अग्रवाल ने बताया कि यह केवल एक गीत या स्वर ही नही अपितु भारत माता की स्तुति-प्राकृतिक सुन्दरता-जयघोष तथा मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्र के लिए समर्पण भाव जगाने के साथ-वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को वन्देमातरम् के प्रति गौरव का भाव जागृत करने का सुअवसर है।एक ही तिथि-एक समय, एक स्वर और एक लय में, ” वन्दे मातरम्” गीत-गायन में आप अवश्य ही आवें । व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल ने 25 सितंबर को सुबह 10:00 बजे सभी नागरिक बंधुओ को इस आयोजन में पहुंचने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading