विकास कार्यों के लिए सक्रिय हैं जांजगीर चांपा के विधायक जी-अवरीद में 9 लाख रुपए की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन।विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन

विकास कार्यों के लिए सक्रिय हैं जांजगीर चांपा के विधायक जी-अवरीद में 9 लाख रुपए की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन।विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन kshititech
विकास कार्य का भूमि पूजन करते हुए विधायक श्री कश्यप जी

अवरीद में 9 लाख रुपए की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन।विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -ग्राम पंचायत अवरीद में ग्रामीणों की लंबे समय से महसूस की जा रही सामुदायिक भवन की आवश्यकता अब पूरी होने जा रही है। जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने अपने विधायक निधि से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 9 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। शनिवार, 19 सितंबर को विधायक ब्यास कश्यप ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीणों को छोटे-बड़े आयोजनों के लिए अलग से स्थान की व्यवस्था करने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं और सामुदायिक आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग जनहित के कार्यों में किया जा रहा है और ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी।इस अवसर पर ग्राम पंचायत अवरीद की सरपंच श्रीमती गीता श्याम धीवर, राकेश कश्यप सरपंच ग्राम पंचायत अमोरा, अजीत बंजारे विधायक प्रतिनिधि,उत्तम बाई साहू, भूनेश्वर कश्यप, रामरतन कश्यप,अनिल कश्यप, मालती कश्यप, सुनीता बनवारी कश्यप, संपत धीवर, भगवती मोती साहू, संगीता कुम्हारे, राजकुमार धीवर, तुलसा पोतरा कश्यप,रामआसरे, गंगाराम, कासल कुमार, हरिराम, उमाशंकर, लेखराम, चंद्रकिशोर, देवधर, लारवन,किशन, लखाराम,शिव कश्यप, शंकर कश्यप,सुनील, रामगोपाल,मनीश, नारद, गोपाला, चंद्रभान, रामेश्वर, उमेश, अमरनाथ, गणेश धीवरपंचायत के पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक ब्यास कश्यप का आभार जताया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading