बड़ी खबर -छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टर्स का आज 18 सितंबर को हुआ ऐलान: 21 सितंबर से करेंगे हड़ताल. हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है विपरीत असर




बड़ी खबर -छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टर्स का ऐलान: 21 सितंबर से करेंगे हड़ताल. हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है विपरीत असर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने 21 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अपनी मांगों और प्रस्तावित आंदोलन की जानकारी दी है। एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से 17 सूत्रीय मांग रखी जा रही है। इन मांगों पर अब तक ठोस पहल नहीं होने के कारण आंदोलन का निर्णय लिया गया है। जूनियर डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है







