एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा. विद्यालय की परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा एवं सुचारु संचालन के लिए सृष्टि के रचयिता विश्वकर्मा जी से की गई प्रार्थना

एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा. विद्यालय की परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा एवं सुचारु संचालन के लिए सृष्टि के रचयिता विश्वकर्मा जी से की गई प्रार्थना kshititech
एशियन वर्ल्ड स्कूल बाराद्वार में विश्वकर्मा पूजा आयोजन

एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

छोटी छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं उत्साह के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक श्री नीरज अग्रवाल एवं श्री अभिषेक अग्रवाल तथा प्राचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय में संचालित सभी वाहनों की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वाहनों को सजाकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया तथा विद्यालय की परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा एवं सुचारु संचालन के लिए प्रार्थना की गई।विश्वकर्मा पूजा के माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्टाफ को श्रम, कौशल, सृजनात्मकता और तकनीकी ज्ञान के महत्व से भी अवगत कराया गया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के साथ-साथ मेहनत और कौशल के महत्व को समझाना रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading