कल 19 सितंबर को आएंगे सांसद बृजमोहन अग्रवाल.नैला के बसईवाल परिवार। बम्नहीडीह के जयपुरिया परिवार एवं खरसिया के गर्ग परिवार में करेंगे कथा श्रवण.पूज्य संतों का लेंगे आशीर्वाद. शाम 5:00 बजे शक्ति से होकर खरसिया के लिए होंगे रवाना




कल 19 सितंबर को आएंगे सांसद बृजमोहन अग्रवाल.नैला के बसईवाल परिवार। बम्नहीडीह के जयपुरिया परिवार एवं खरसिया के गर्ग परिवार में करेंगे कथा श्रवण.पूज्य संतों का लेंगे आशीर्वाद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल 19 सितंबर 2026 दिन- शनिवार को दोपहर 1:30 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर 2:30 बजे नैला पहुंचेंगे जहां वे भारत राइस मिल परिसर में बसईवाल परिवार की चल रही श्रीमद् भागवत कथा में परम पूज्य गोस्वामी गोविंद बाबा से आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण करेंगे एवं दोपहर 3:00 बजे नैला से प्रस्थान कर बम्हनीडीह आएंगे जहां परम पूज्य अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर जयपुरिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करेंगे तथा बम्हनीडीह से शाम 4:30 बजे प्रस्थान कर शाम 6:30 बजे खरसिया पहुंचेंगे एवं वहां नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग परिवार द्वारा आयोजित गर्ग परिवार की श्रीमद् भागवत कथा में परम पूज्य मृदुल कृष्ण शास्त्री जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे एवं कथा श्रवण करेंगे तथा रात्रि 9:00 बजे खरसिया से रायपुर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 12:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे।







