छत्तीसगढ़ में पीएससी घोटाले एवं सेवा संकल्प अभियान को लेकर कांग्रेस ने करी जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता। जिला अध्यक्ष रश्मि गभेल ने कहा-सरकार कर रही विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़. कांग्रेस में कहा- देश में बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार और सरकार कर रही सेवा संकल्प अभियान का आयोजन




छत्तीसगढ़ में पीएससी घोटाले एवं सेवा संकल्प अभियान को लेकर कांग्रेस ने करी जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता। जिला अध्यक्ष रश्मि गभेल ने कहा-सरकार कर रही विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़.
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -16 सितंबर की शाम जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति ने रेस्ट हाउस में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि ग्भेल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे। जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल, गिरधर जायसवाल, गोपाल भारद्वाज, पिंटू ठाकुर पियूष राय मनोज जायसवाल,संतोष सोनी लाला,चंद्र कुमार सोनी, रामसजीवन देवांगन, सनी यादव राजेंद्र यादव, राकेश गबेल, भानु गबेल,पप्पू खान, साजिद खान, राशिद खान प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पीएससी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।एक ही प्रश्न के सही और गलत उत्तर देने वाले को बराबर नंबर दिये गये, कहीं गलत जवाब वाले को ज्यादा नंबर दिया गया।पीएससी साक्षात्कार में 1:3 के नियम का पालन करे।2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि हम यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षा आयोजित करायेंगे लेकिन पिछले दो बार से पीएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ियां हो रही है।2025 में पीएससी के द्वारा कुल 265 पद निकाला गया। मुख्य परीक्षा में कुल पद के तीन गुना लोग उत्तीर्ण होकर साक्षात्कार में आते 265 x 3 = 795 इंटरव्यू में आना चाहिए।608 लोग ही उत्तीर्ण इंटरव्यू में पहुंचे।इनका तर्क है कि 187 बच्चे न्यूनतम नंबर नहीं ला पाये।आयोग साबित करे कि 187 बच्चे न्यूनतम नंबर नहीं लाये।बच्चों का दावा है कि हमारा न्यूनतम नंबर तो आया ही होगा।
आयोग इंटरव्यू के पहले सभी बच्चों को कापी उपलब्ध कराये।2024 की मुख्य परीक्षा में कापी जांचने में गड़बड़ी हुई है।पिछली परीक्षा 2024 के दो अभ्यर्थियों की कापियां सामने है, जिसमें मूल्यांकन में बड़बड़ी सामने है :-
दो परीक्षार्थी की कॉपी में प्रश्न क्रमांक 5 (i) में दोनों के उत्तर सही व समान है, लेकिन प्रथम वाले छात्र को 2 में से 0 अंक एवं दूसरे छात्र को 2 में 2 अंक दिया गया है। भक्तिन माता राजिम राजिम भक्तिन माता तेलिन वाले उत्तर में प्रथम छात्र को सही लिखने पर 8 में 3.5 अंक, जबकि दूसरे छात्र ने गलत उत्तर (कोण्डागांव व आदिवासी समाज की देवी) लिखा है लेकिन उन्हें 1.5 अंक मिला। जबकि इसमें इनको शून्य नंबर मिलना चाहिए।
छत्तीसगढ़ में होमरूल लीग की स्थापना प्रथम छात्र ने होमरूल लीग का सही उत्तर लिखा जिसे 4 में 2.5 अंक मिला, जबकि दूसरे छात्र ने होमरूल लीग को वर्ष 1923 एवं स्वराज दल के उत्तर लिखा, जो पूरी तरह से गलत है उसे भी 2.5 अंक मिला। सही और गलत को बराबर नंबर दिया गया है। घरेलू हिंसा से व्यथित व्यक्ति इस उत्तर में प्रथम व्यक्ति ने व्यथित व्यक्ति पुरूष को बताया जो गलत है व उसे 2 में 0.5 अंक मिला जबकि दूसरे छात्र ने सही उत्तर दिया उसे भी 0.5 अंक मिला। सही, गलत को बराबर नंबर दिया है।बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण महाभिनिष्क्रमण का दोनों छात्रों ने सही उत्तर लिखा। एक छात्र को 2 में 0.5 अंक, जबकि दूसरे छात्र को 2 में 1.5 अंक मिला।
पिछले बार 2024 में पीएससी अध्यक्ष रीता सांडिल्य के रहते गड़बड़ी हुई थी, 2025 में उनकी ही अध्यक्षता में गड़बड़ी हुई। 2024 में पीएससी परीक्षा में उत्तर-पुस्तिका की जांच अपात्र स्कूली शिक्षकों (शिक्षक एलबी) से कराई गई, यही नहीं मूल्यांकनकर्ताओं का नाम और नंबर भी सार्वजनिक हुआ था, जो बेहद आपत्तिजनक है। भर्ती परीक्षा की गोपनियता को भंग करने वालों को सजा देने के बजाय पुरस्कृत करते हुए रीता सांडिल्य को पीएससी के कार्यकारी अध्यक्ष से पमोट करते हुए अध्यक्ष बना दिया गया है। बेहद स्पष्ट है कि इन गड़बड़ियों को सरकार का संरक्षण है।राज्य सेवा परीक्षा 2024 में भी मुख्य परीक्षा के परिणाम के पश्चात साक्षात्कार के लिए 95 अभ्यर्थियों को कम लिया गया था। उस समय भी 1:3 का पालन नहीं किया गया था। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा पीएससी घोटाले को लेकर तथ्यात्मक आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि ग्भेल ने बताया कि हमारो मांग यह है कि सरकार मामले के निराकरण तक इंटरव्यू स्थगित करे।अभ्यर्थियों की मांग के अनुसार सभी का उत्तर-पुस्तिकायें साक्षात्कार के पहले सार्वजनिक किया जाए ताकि सभी अभ्यर्थियों को यह पता लगे कि उनकी कापियां सही जांची गयी है।जो लोग इंटरव्यू के लिए चयनित हुये है उनके अतिरिक्त शेष सभी अभ्यर्थियों की कापियां अभ्यर्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए।
उत्तर-पुस्तिका जांचने के लिए मूल्यांकनकर्ताओं का मानदंड तय किया जाए तथा पीएससी मुख्य परीक्षा के लिए मॉडल उत्तर जारी करे।आयोग सभी अभ्यर्थियों के उत्तर-पुस्तिकाओं का पर्नमूल्यांकन करे एवं साक्षात्कार के लिए 1:3 का पालन करे।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने कहा सेवा संकल्प अभियान- पूरे देश में आज बढ़ रही है महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार
जिला स्तर की कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस, किसान धोखा दिवस के रुप में मनाये।भाजपा द्वारा मोदी के जन्मदिन और सत्ताधीश के रूप में उनके 25 वर्ष को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जाना देगा का सबसे बड़ा झूठ है।मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के कार्यकाल विवादों और असफलता से भरे रहे है। मोदी के कार्यकाल को सेवा जतन के रूप में मनाना भाजपा का जनता से क्रूर मजाक है।भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस, किसान दगा दिवस, अनुचित नोटबंदी दिवस, अव्यवहारिक जीएसटी दिवस, जुमला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिये।वादा किये थे 100 दिन में महंगाई कम होगा, नहीं हुआ।हर साल 2 करोड़ रोजगार मिलेगा, नहीं मिला।
हर घर तक नल, हर सिर पर छत, नहीं हो रहा।हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में सफर करेंगे, काला धन आयेगा, कालाधन वाले विदे”। चले गये। पूंजीपतियों के लाखों करोड़ के लोन राइट ऑफ किए गए। सभी को 15-15 लाख मिलेंगे।किसानों की आय दुगनी होगी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सो-2 फार्मूले पर एमएसपी तय होगा।
उल्टे भुखमरी, गरीबी, बेकारी बढ़ गई।आस्था पर चोट, चढ़ावा चोरी।पेपर लीक हो रहा, बच्चें परेशान है।श्रमिकों के हित के 27 श्रम कानूनों को बिना सदन में चर्चा कराए खत्म किया,वन अधिकार अधिनियम को कमजोर किया,देश के संसाधन सार्वजनिक उपक्रमों को अपने पूंजीपति मित्रों को बेच दिया,ई-20 पेट्रोल जैसे मिलावट और मुनाफाखोरी ही मोदी की उपलब्धि है।डबल इंजन सरकार में मणिपुर पिछले तीन साल से दंगों और लिंचिंग की आग में जल रहा है, इस पर भाजपाइयों के मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है।
नोटबंदी (2016): काले धन को खत्म करने का दावा असफल रहा; 99 प्रतिगत से अधिक नकदी बैंकों में वापस आ गई और छोटे उद्योगों को भारी नुकसान पहुंचा।गलत तरीके से जीएसटी का क्रियान्वयनः जटिल कर संरचना और लगातार बदलावों के कारण छोटे और मध्यम कारोबारियों (MSMEs) को भारी झटका लगा।कोविड का मिश मैनेजमेंट, गंगा में तैरतो लाशें, संवैधानिक संस्थानों और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर पर्दा डालने का ‘प्रचार इवेंट’ है।
2014 में डीजल पर मात्र 3 रुपया 56 पैसा प्रति लीटर की दर से सेंट्रल एक्साईज लगता था, मोदी सरकार ने 10 गुना बढ़ाकर 31 रुपए 83 पैसा प्रति लीटर किया है, पेट्रोल पर 9 रुपए 48 पैसे से बढ़ाकर 32 रुपए 98 पैसे किया है, आम जनता की जेब में डकैती डालकर केवल पेट्रोल डीज़ल से ही मोदी सरकार ने 38 लाख करोड़ से ज्यादा वसूला है, राज्यों का टैक्स मिलकर 74 लाख करोड़ से ज्यादा वसूली।रुपये की गिरावटः अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है 2014 में 58-59 से गिरकर 96-97 रुपए प्रति डॉलर तक पहुंच गया है। मोदी राज में भारतीय मुद्रा एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन वाली करेंसी बन गई है। व्यापार संतुलन बिगड़ चुका है, निर्यात की तुलना में आयात कई गुना बढ़ा है। मुख्यमंत्री के रुप में मोदी के कार्यकाल में गोधरा नरसंहार हुआ।गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में गोधरा कांड हुआ। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप मोदी का कार्यकाल देश की जनता कभी याद नही करना चाहती। गोधरा के भीषण नर संहार से लेकर बेस्ट बेकरी और गुजरात के दंगे मोदी की तत्कालीन सरकार के ऊपर लगे वह धब्बे है, जिसे कभी धोया नही जा सकता।मोदी ऐसे मुख्यमंत्री रहे है जिनका एक मंत्री अदालत द्वारा तड़ीपार घोषित किया गया।एक मंत्री को अदालत ने दंगो और कत्ले आम के आरोप में फांसी तक की सजा सुनाई थी बाद में अपील में भले फैसला बदल गया लेकिन इतना गम्भीर आरोप देश के किसी मुख्यमंत्री के सरकार के मंत्रियों पर नही लगा।
मोदी का प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल को भारतीय जनता पार्टी को भारत के दुःह स्वप्न के रूप में मनाना चाहिए।मोदी की गांरटी में छत्तीसगढ़ से धोखाभाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता से मोदी की गारंटी के नाम पर विश्वासघात किया है।1 लाख सरकारी नौकरी का वादा पूरा नहीं हुआ।मोदी की गारंटी से वादा था 500 में रसोई गैस देने का, ढाई साल में नहीं दिया।अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन के भीतर नियमित नियमितीकरण का वादा था नहीं किया।बिना भेदभाव के प्रत्येक विवाहित महिला को महतारी वंदन देने का वादा था, आधी महिलाओं को मिल रहा।प्रत्येक गांव में धान का 3100 रुपए एकमुश्त देने नगद भुगतान केंद्र खोलने का वादा, नहीं खोला।
छात्रो से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा था, नहीं दिया।छात्रों के लिए फ्री परिवहन पास का वादा था, नहीं दिया।400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना बंद दिया, जबकि वादा था इसको चालू रखेंगे बंद नहीं करेंगे।
गौ सेवा संकल्प का वादा कर गोठान बंद कर दिया। आधे से अधिक कार्यकाल खत्म हो गया है लेकिन मोदी की गारंटी पूरी नहीं हुई।मोदी जी जवाब दें :-
अच्छे दिन कब आयेंगे ?किसके एकाउंट में 15 लाख जमा किए ?
महंगाई कब कम होगी ?पेट्रोल-डीजल के दाम कब कम होंगे ? 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिया क्या ?चीन को लाल आंख कब दिखाएंगे ?नोटबंदी से जनता को और सरकार को क्या मिला ?370 हटने से कश्मीर में कितनो ने प्लॉट खरीदा और कितनी कंपनी ने प्लांट खड़े किए ? किसानों की आय दुगनी हुई क्या ? बेटियां सुरक्षित क्यो नही ?शिक्षा संस्थानों की हालत खस्ता क्यो ?
जीएसटी से व्यापारियों ने और सरकार ने क्या पाया, क्या खोया ?100 स्मार्ट सिटी का वादा था, कितने स्मार्ट सिटी बने ?सांसदों द्वारा गोद लिए गए गांव में से कितने गांव का विकास हुआ और कितने गांव अभी भी गोदी में बैठे है ?स्वतंत्र आवाज़ उठाने वाले मीडिया को क्यों दबाया जा रहा है । सरकारी संपत्ति को बेच बेच कर कब तक देश चलेगा ?आपकी सरकार ने देश में कितने अस्पताल सरकारी नए खोले ?आपकी सरकार ने कितने नए डेम बनाए ?पुलवामा में सेना के जवानों की हत्या का जिम्मेदार कौन ?जनधन के तहत खोले गए कितने एकाउंट अभी भी एक्टिव है ?बिजनेश समिट में हुए कितने एमओयू कार्यरत हुए और कितने कैंसिल हुए ?कितनी विदेशी कंपनियों ने भारत में कितना इन्वेस्ट किया और उसमे कितने भारतीय स्थानीय लोगो को रोजगार मिला ?आपके मंत्री मंडल के कितने मंत्रियों के बच्चे भारत की सरकारी स्कूलों में पढ़ते है ?स्वच्छ भारत के तहत अभियान में करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे है, कितने शहर स्वच्छ हुए ?भुखमरी के दिन ब दिन भारत निचले स्तर पर क्यों आ रहा है?बोलने की आजादी के मामले में भारत क्यों पिछड़ रहा है?पिछले 9 साल में गोदी मीडिया की तादात क्यों बढ़ी ? इसका जिम्मेदार कौन ?.9 साल में ईडी और आईटी की रैड कितने भाजपाई नेताओ के ऊपर पड़ी ?2014 से पहले आपके पास भ्रष्टाचारियों की फाइल होती थी, उसमे से कितने कांग्रेसियो पर कार्यवाही करते हुए जेल में भेजा ?क्या आपकी सरकार में भ्रष्टाचार सम्पूर्ण खत्म हा चुका है ? बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, पर आज बेटियां भाजपा के नेताओ की वजह से प्रताड़ित होकर दिल्ली में धरना देने को मजबूर हो रही।नोटबंदी के बाद आतंकवाद खत्म हो जाएगा ऐसा आपने कहा था, क्या वो हुआ? क्या कश्मीर में भारत के जवान शहीद नही हो रहे ?मां गंगा ने आपको बुलाया था, गंगा सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च हुए पर क्या मां गंगा की सफाई पूर्ण रूप से हुई ?
2022 में हर बेघर को अपना घर देने का वादा था, वादा कितना पूरा हुआ ?आपकी सरकार ने कितने एयरपोर्ट बनाए अगर बनाए तो एयर इंडिया को बेचना क्यो पड़ा ?नोटबंदी में कितने भाजपाई नेता नोट बदलने के लिए लाइन में खड़े थे ? कितनो के पास आय से अधिक कलाधन मिला ?विदेश में जमा काला धन कितने भारतीयों का है ? किसका है? वापस कब लायेंगे ?आपकी हर एक विदेश यात्रा में कितना खर्च हुआ ?उज्जवला योजना के तहत कितने लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर दिया गया ? उसमे से कितनो ने अपने पैसे से रिफिल करवाया ?5 ट्रिलियन इकोनोमी की बाते की थी, आज अर्थव्यवस्था का हाल क्या है ?2000 की नोट आपकी सरकार ने ही लॉन्च की थी, ऐसा क्या हुआ की कम समय पर ही बंद करने का निर्णय लेना पड़ा ?
डॉलर के मुकाबले रूपये का हाल क्या है ?कितने कश्मीरी पंडितो को विस्थापित किया गया ?प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उपलब्धि में देश में महंगाई बढ़ाना है, बेरोजगारी बढ़ाना है, गरीबी बढ़ाना है, भुखमरी बढ़ाना है, असमानता बढ़ाना है। मोदी की उपलब्धि में किसानों को धोखा देना है। मोदी के कार्यकाल की दो महत्वपूर्ण योजनायें जीएसटी और नोटबंदी है। इसके अलावा कोई उपलब्धि है नही तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन निश्चित तौर पर इन्ही उपलब्धियों के आधार पर मनाया जाना चाहिये। तभी उनका जन्मदिन मनाना सार्थक होगा।







