शक्ति के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने करी अपील- 17 सितंबर को अधिक से अधिक रक्तदाता पहुंचे रक्तदान शिविर में. सभी जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं के लोगों से भी बीएमओ साहब ने करी अपील. रक्तदाताओं को किया जाएगा सम्मानित




शक्ति के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने करी अपील- 17 सितंबर को अधिक से अधिक रक्तदाता पहुंचे रक्तदान शिविर में. सभी जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं के लोगों से भी बीएमओ साहब ने करी अपील
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने शक्ति विकासखंड के सभी नागरिकों। युवाओं। रक्तदाताओं से आग्रह करते हुए कहा है की 17 सितंबर को शक्ति विकासखंड में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। तथा इस अभियान के तहत जहां पूरे विकासखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न प्रकार के सेवा के कार्य संपादित किए जाएंगे तो वहीं 17 सितंबर को इस अभियान का शुभारम्भ शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन जी। सेवा संकल्प अभियान के शक्ति जिले के नोडल अधिकारी श्री वासु जैन जी। जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल जी। के दिशा निर्देशन में रक्तदान शिविर के मध्यम से होगा।श्री सोनवानी ने बताया की रक्तदान आज सबसे बड़ा पुण्य का काम है। एवं किसी भी रक्तदाता के द्वारा दिया गया रक्त जरूरत पड़ने पर किसी व्यक्ति की जान बचाने में बहुत सहायक होता है। तथा हमें रक्तदान निरंतर करना चाहिए रक्तदान करने से शरीर में कभी भी ब्लड की कमी नहीं होती तथा रक्त सदैव बढ़ते रहता है एवं हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है श्री सोनवानी ने 17 सितंबर के कार्यक्रम में शक्ति क्षेत्र की सभी सामाजिक। धार्मिक। संस्थाओं समूह के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है की वे अधिक से अधिक संख्या मे सुबह 10:00 बजे एमसीएच हॉस्पिटल शक्ति में पहुंचकर रक्तदान के कार्यक्रम को सफल बनावे एवं अपना योगदान दें







