17 सितंबर को जिला मुख्यालय शक्ति के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में होगा वृहद ब्लड डोनेशन कैंप- सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएमएचओ के निर्देश पर आयोजित है रक्तदान शिविर. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने दी जानकारी. आओ आप हम सभी करें रक्तदान

17 सितंबर को जिला मुख्यालय शक्ति के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में होगा वृहद ब्लड डोनेशन कैंप- सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएमएचओ के निर्देश पर आयोजित है रक्तदान शिविर. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने दी जानकारी. आओ आप हम सभी करें रक्तदान kshititech

17 सितंबर को जिला मुख्यालय शक्ति के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में होगा वृहद ब्लड डोनेशन कैंप- सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएमएचओ के निर्देश पर आयोजित है रक्तदान शिविर. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार 17 सितंबर से प्रारंभ हो रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय शक्ति के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय भवन में 17 सितंबर दिन-गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उपरोक्त आयोजन को लेकर शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने शक्ति ब्लड सेंटर बाराद्वार रोड शक्ति के संचालक को पत्र प्रेषित करते हुए रक्तदान शिविर हेतु समन्वय बनाकर आवश्यकता अनुसार इसका प्रचार प्रसार करने की बात कही है। तथा उपरोक्त जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासखंड शक्ति के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने बताया कि मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जिला शक्ति के निर्देशानुसार ब्लड डोनेशन कैंप को लेकर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। तथा शक्ति विकासखंड से अधिक से अधिक रक्तदाता इस रक्तदान शिविर में अपना ब्लड डोनेशन कर सकें इस हेतु समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया है। एवं सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत शक्ति विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने अधिक से अधिक संख्या में रक्तदाताओं को इस ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचकर रक्तदान करने का भी निवेदन किया है

17 सितंबर को जिला मुख्यालय शक्ति के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में होगा वृहद ब्लड डोनेशन कैंप- सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएमएचओ के निर्देश पर आयोजित है रक्तदान शिविर. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने दी जानकारी. आओ आप हम सभी करें रक्तदान kshititech

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading