कमाल कर दिया डॉक्टर साहब ने-शक्ति शहर में होने लगा अब कैंसर का भी उपचार- प्रतिष्ठित चिकित्सक सर्जन डॉक्टर राहुल अग्रवाल ने कर दिखाया यह कमाल- महिला के ब्रेस्ट कैंसर का उपचार कर राहत पहुंचाई चिकित्सक ने.सर्जन के रूप में पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है डॉक्टर राहुल अग्रवाल




शक्ति शहर में होने लगा अब कैंसर का भी उपचार- प्रतिष्ठित चिकित्सक सर्जन डॉक्टर राहुल अग्रवाल ने कर दिखाया यह कमाल- महिला के ब्रेस्ट कैंसर का उपचार कर राहत पहुंचाई चिकित्सक ने
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कहते हैं कि कैंसर जैसी बीमारी इंसान के लिए बहुत ही परेशानियां भरी होती है।किंतु जिला मुख्यालय शक्ति में डॉक्टर राहुल अग्रवाल ने एक ग्रामीण महिला जो की ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी एवं ग्राम ओडेकरा डभरा की निवासी महिला ने डॉक्टर राहुल अग्रवाल को अपनी यह बीमारी दिखाई। जिस पर डॉक्टर राहुल अग्रवाल ने उन्हें आश्वस्त करते हुए बहुत ही आधुनिक तरीके से महिला के ब्रेस्ट कैंसर का ऑपरेशन कर थर्ड स्टेज में 6 सेंटीमीटर बाय 5 सेंटीमीटर की स्तन गांठ को निकालने में सफलता हासिल की डॉक्टर राहुल अग्रवाल की सफलता से जहां शक्ति जैसे शहर में कैंसर जैसी इस बीमारी का उपचार होना संभव हुआ है। तो वही महिला के परिजनों ने भी डॉक्टर राहुल अग्रवाल का धन्यवाद दिया है। तथा बहुत ही न्यूनतम खर्चे पर यह उपचार संभव हो पाया है। अन्यथा आज कैंसर जैसी बीमारी के उपचार में बड़े स्थानो पर अस्पतालों में जाने पर लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं। किंतु राहुल की इस सफलता से आज लोगों ने उनका धन्यवाद दिया है







