शक्ति के विजयादशमी महोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होगी सांसद कमलेश जांगड़े। मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा ने दशहरे के आयोजन के लिए दिया सांसद जी को न्यौता. सांसद जी ने मंच द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं मेडिकल उपकरण सेवा की करी मुक्त कंठ से प्रशंसा

शक्ति के विजयादशमी महोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होगी सांसद कमलेश जांगड़े। मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा ने दशहरे के आयोजन के लिए दिया सांसद जी को न्यौता. सांसद जी ने मंच द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं मेडिकल उपकरण सेवा की करी मुक्त कंठ से प्रशंसा kshititech
मंच के सदस्य सांसद जी से मुलाकात करते हुए

शक्ति के विजयादशमी महोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होगी सांसद कमलेश जांगड़े। मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा ने दशहरे के आयोजन के लिए दिया सांसद जी को न्यौता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति- आगामी 20 अक्टूबर को शक्ति शहर की जन सेवा। समाज सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में अग्रणी रहने वाली मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा द्वारा शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयदशमी महोत्सव दशहरे मेले का भव्य आयोजन किया गया है।जिसे लेकर मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा द्वारा विगत दिनों संपन्न बैठक में निर्णय लिया गया एवं मंच द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। तथा 13 सितंबर को मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मसनिया स्थित निवास में पहुंचकर उन्हें विजयादशमी महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आने का निमंत्रण दिया तथा आग्रह किया जिस पर सांसद जी ने तत्काल मंच के इस कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान करते हुए मंच की इस पहल का स्वागत किया। साथ ही बताया की शक्ति शहर में विगत कई दशकों से लगातार दशहरे के आयोजन के परंपरा चली आ रही है। जिसे मारवाड़ी युवा मंच ने आगे बढ़ाया है। सांसद जी से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से मारवाड़ी युवा मंच शाखा शक्ति अध्यक्ष मनीष कथुरिया,पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू, महेंद्र जिंदल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली, सचिव अमन गर्ग, गजेंद्र डालमिया गज्जू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

सांसद जी ने करी मंच के कार्यों की प्रशंसा

सांसद कमलेश जांगड़े ने मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रशंसा की तथा सांसद जी ने कहा कि मंच द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जो लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर एवं विभिन्न प्रकार के मेडिकल उपकरण की सेवाएं दी जा रही है। वह जिला मुख्यालय शक्ति के लिए एक बड़ा कार्य है तथा इस कार्य के लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत साधुवाद देती हूं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading