मयंक लहरें एवं हर्षद शर्मा संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में करेंगे अपना प्रदर्शन. शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थी हैं मयंक एवं हर्षद. डायरेक्टर नितिन सोनी ने दी बधाई




मयंक लहरें एवं हर्षद शर्मा संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में करेंगे अपना प्रदर्शन. शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थी हैं मयंक एवं हर्षद. डायरेक्टर नितिन सोनी ने दी बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती के कक्षा 9वीं के दो होनहार विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कक्षा 9वीं के विद्यार्थी मयंक लहरे एवं हर्षद शर्मा का चयन संभाग स्तरीय अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं सहपाठियों ने दोनों 0खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की। संस्था के खेलकूद शिक्षक भूमेश यादव का योगदान सराहनीय रहा, सन्स्था के संचालक नितिन सोनी ने प्रतिभगि छात्रों एवं खेल प्रभारी दोनो को बहुत बहुत बधाई दी एवं छात्रों कि उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।







