संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की वार्षिक आमसभा बैठक 27 सितंबर को कोरबा में. महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू ने दी जानकारी. अग्रवाल सभा कोरबा के आतिथ्य में आयोजित है बैठक




संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की वार्षिक आम सभा बैठक 27 सितंबर को कोरबा में. महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू ने दी जानकारी. अग्रवाल सभा कोरबा के आतिथ्य में आयोजित है बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की वार्षिक आमसभा बैठक आगामी दिनांक 27 सितंबर 2026 दिन- रविवार को श्री अग्रसेन भवन कोरबा में आयोजित की गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू ने बताया कि इस बैठक में महासभा के सभी पदाधिकारी गण।समस्त संबंद्ध सभाएं। समस्त सदस्यगण संभागीय अग्रवाल महासभा, बिलासपुर को आमंत्रित किया गया है एवं संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक वार्षिक आम सभा प्रातः 10.00 से दोपहर 3.00 तक अग्रवाल सभा – कोरबा के आतिथ्य में आयोजित की गई है। महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू ने बताया कि 27 सितंबर को
सुबह 10.00-10.45 पंजीयन एवं नाश्ता।10.45 – 11.30 पूजा अर्चना, सवामणी का भोग, सदस्यों का परिचय।11.30-2.30 वार्षिक आम सभाएवं 02.30-3.00 लंच (भोजन) का कार्यक्रम होगा तथा इस महत्वपूर्ण बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही का पठन/अनुमोदन। 27-11-2026 को रायगढ़ के अग्रोहा धाम में आयोजित परिचय सम्मेलन के संबंध में विस्तृत चर्चा एवं निर्णयआगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत चर्चा/सुझाव/प्रस्ताव/निर्णय। शिक्षण समिति, चिकित्सा समिति, चिकित्सा उपकरण समिति सहित अन्य समितियों के संयोजक के रिपोर्ट कार्ड पर विस्तृत चर्चा / समीक्षा / निर्णय।आय-व्यय का लेखा-जोखा (कोषाध्यक्ष श्री गणेश कुमार अग्रवाल द्वारा)आगामी वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी के गठन के संबंध में आवश्यक चर्चा एवंअन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से संपादित होंगे महामंत्री ने बताया कि
कार्यक्रम एवं बैठक में आपकी सक्रिय उपस्थिति से संस्था का संगठन क्षेत्र मजबूत होगा







