बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब प्राचार्य को भी पढ़ानी होगी दो-दो कक्षाएं. स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह ने जारी किए नए आदेश. आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित प्राचार्य के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब प्राचार्य को भी पढ़ानी होगी दो-दो कक्षाएं. स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह ने जारी किए नए आदेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय रायपुर के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह ने 9 सितंबर 2026 को एक नया आदेश जारी किया है ।आदेश में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्राचार्यों के पदीय कार्य एवं दायित्व तय किए गए हैं।प्राचार्य प्रतिदिन कम से कम 02 कालखण्ड अध्यापन करेंगे। प्राचार्य, लिपिक एवं स्टाफ निर्धारित कक्षों में ही बैठेंगे।अध्यापन कक्षों का उपयोग कार्यालयीन बैठने के लिए नहीं होगा।बड़े कक्षों का उपयोग छात्र-छात्राओं के अध्ययन-अध्यापन के लिए किया जाएगा।स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading