शक्ति जिले में क्रिकेट के गौरव-लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों का संभाग स्तर के लिए चयन. विद्यार्थियों ने कहा- राष्ट्रीय स्तर पर खेल का प्रदर्शन करना ही हमारी प्राथमिकता




शक्ति जिले में क्रिकेट के गौरव-लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों का संभाग स्तर के लिए चयन. विद्यार्थियों ने कहा- राष्ट्रीय स्तर पर खेल का प्रदर्शन करना ही हमारी प्राथमिकता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल, शक्ति के विद्यार्थियों ने क्रिकेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के चार विद्यार्थियों—कुशलेन्द्र पटेल, प्रत्यूष साहू, दीपेश पटेल एवं सुभाष राठौर—का चयन जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ।इन चारों विद्यार्थियों में से दीपेश पटेल एवं प्रत्यूष साहू का चयन संभाग (Zone) स्तर के लिए हुआ । विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।विद्यालय के डायरेक्टर टी.पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विद्यालय की प्राचार्य संध्या सोनी ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि “हमारा विद्यालय केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। खेलकूद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करता है।”विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों के संभाग स्तर पर चयन को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।







