जिले के प्रभारी मंत्री. सांसद कमलेश जांगड़े. पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल। आयुष शर्मा एवं डॉक्टर खिलावन साहू ने भी दी सांस्कृतिक विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एल लार जायसवाल को श्रद्धांजलि. 11 सितंबर को जायसवाल निवास पर पहुंचे नेतागण





जिले के प्रभारी मंत्री. सांसद कमलेश जांगड़े. पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल। आयुष शर्मा एवं डॉक्टर खिलावन साहू ने भी दी सांस्कृतिक विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एल लार जायसवाल को श्रद्धांजलि. 11 सितंबर को जायसवाल निवास पर पहुंचे नेतागण.
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सांस्कृतिक विकास मंच शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के सेवानिवृत व्याख्याता स्वर्गीय एल लार जायसवाल के निधन के पश्चात 11 सितंबर को उनके शक्ति स्थित निवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब।जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जिला पंचायत शक्ति के सभापति आयुष शर्मा एवं पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इस दौरान स्वर्गीय एल लार जायसवाल के दामाद एवं भाजपा नेता टिकेश डनसेना सहित जयसवाल परिवार के लोग मौजूद रहे भाजपा नेताओं ने स्वर्गीय एल लार जायसवाल को साहित्य के क्षेत्र में शक्ति के नाम को पूरे प्रदेश में गौरवांवित करने वाली प्रमुख हस्ती बताया। साथ ही कहा कि आज उन्होंने अपना पूरा जीवन साहित्य के प्रचार प्रसार एवं समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया जो हम सबके लिए प्रेरणादाई है। इस दौरान जिले के अन्य स्थानों से भी प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तो वहीं जायसवाल परिवार की ओर से टिकेश डनसेना ने आगंतुक सभी नेताओं का इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया







