केंद्रीय मंत्री शिवराज का हुआ शक्ति जिले में जोरदार स्वागत-जेठा के कॉलेज ग्राउंड मैदान में हजारों लोगों की जनसभा को संबोधित किया शिवराज सिंह चौहान ने. शिवराज के स्वागत में उमड़ पड़ा जन सैलाब. मुख्यमंत्री सहित सरकार के दिग्गज मंत्रियों। स्थानीय सांसद। कलेक्टर। एसपी। जिला पंचायत सीईओ सहित भाजपा के नेता रहे मौजूद






केंद्रीय मंत्री शिवराज का हुआ शक्ति जिले में जोरदार स्वागत-जेठा के कॉलेज ग्राउंड मैदान में हजारों लोगों की जनसभा को संबोधित किया शिवराज सिंह चौहान ने
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -11 सितंबर को केंद्र की मोदी सरकार के किसान कल्याण पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शक्ति जिले में आगमन हुआ तथा अवसर था प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश उत्सव कार्यक्रम। लखपति दीदी सम्मेलन एवं पंचायत पदाधिकारियो के सम्मेलन का। तथा जेठा के कॉलेज ग्राउंड मैदान में जहां विशाल डोम का निर्माण किया गया था तो वहीं हेलीकॉप्टर से शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री जी सहित मंत्रियों का आगमन हुआ इस अवसर पर जिला प्रशासन शक्ति एवं भाजपा जिला शक्ति की ओर से उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया तो वहीं शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री जी सहित मंत्रियों ने वृक्षारोपण करते हुए प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ मां के नाम के तहत लोगों को सतत वृक्षारोपण करने एवं उसे संरक्षण देने का भी आग्रह किया तत्पश्चात अतिथियों ने कॉलेज ग्राउंड मैदान में कृषि विभाग। पंचायत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल एवं प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तो वहीं बताया कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी प्रधानमंत्री आवास के लक्ष्य को समय पर पूर्ण किया है। एवं प्रत्येक गरीब जरूरतमंद परिवार तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी जनसभा को संबोधित किया तथा इस दौरान शक्ति जिले के जनप्रतिनिधि गण जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचे थे तथा पुलिस प्रशासन भी पूरी व्यवस्था को बनाने में मुस्तादी के साथ डाटा रहा









