मास्टरमाइंड बाप बेटे-करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी बाप -बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार.बाप पर 50 हजार तो बेटे पर 25 हजार का इनाम था घोषित. फर्जी फर्म बनाकर लोन देने का मामला. उज्जैन मध्य प्रदेश से गिरफ्तार हुए पिता पुत्र

मास्टरमाइंड बाप बेटे-करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी बाप -बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार.बाप पर 50 हजार तो बेटे पर 25 हजार का इनाम था घोषित. फर्जी फर्म बनाकर लोन देने का मामला. उज्जैन मध्य प्रदेश से गिरफ्तार हुए पिता पुत्र kshititech
उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में मास्टरमाइंड बाप बेटे

करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी बाप -बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार.बाप पर 50 हजार तो बेटे पर 25 हजार का इनाम था घोषित. फर्जी फर्म बनाकर लोन देने का मामला. उज्जैन मध्य प्रदेश से गिरफ्तार हुए पिता पुत्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -वर्ष 2011 से फरार चल रहे पिता-पुत्र को बर्रा पुलिस ने करीब 15 साल बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। दोनों बर्रा क्षेत्र के रहने वाले हैं और फरारी के बाद उज्जैन में जाकर रहने लगे थे। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से दोनों को नानाखेड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार संजय अग्रवाल उर्फ संजीव राज गोयल पर 50 हजार रुपये और उसके बेटे राहुल अग्रवाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों के खिलाफ लंबे समय से मुकदमे दर्ज हैं और वे पुलिस से बचने के लिए कानपुर से फरार होकर उज्जैन में रह रहे थे। तकनीकी संसाधनों की मदद से दोनों की लोकेशन का पता लगाकर पुलिस टीम ने उज्जैन पहुंचकर गिरफ्तारी की। पुलिस के अनुसार संजय अग्रवाल और राहुल अग्रवाल फर्जी फर्म व एजेंसियां बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। दोनों भोले-भाले लोगों के नाम और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अलग-अलग बैंकों से विभिन्न प्रकार के लोन स्वीकृत कराते थे। लोन की रकम संबंधित व्यक्ति के खाते में आने के बाद उसे अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लेते थे। इस तरह आरोपितों ने लंबे समय तक फर्जीवाड़ा कर रकम हड़पने का काम किया। मामले में दोनों वर्ष 2011 में फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। दोनों ने कानपुर छोड़कर उज्जैन में अपना ठिकाना बना लिया था टीम ने पुराने मामलों से जुड़े दस्तावेजों और उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की जानकारी जुटाई। उनकी मौजूदगी उज्जैन में सामने आने के बाद बर्रा पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर नानाखेड़ा बस स्टैंड से दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों में संजय अग्रवाल उर्फ संजीव राज गोयल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जबकि उसके बेटे राहुल अग्रवाल पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस के मुताबिक संजय के खिलाफ 24 मुकदमे, जबकि राहुल के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों से पुराने मामलों और फर्जी तरीके से कराए गए लोन के संबंध में पूछताछ कर रही है। बर्रा पुलिस की टीम ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading