अयोध्या के लिए रवाना हुए शक्ति जिले के राम भक्त- भाजपा नेता राम अवतार अग्रवाल एवं मांगेराम अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी. जय जय श्री राम के श्री घोष से गूंज उठा पूरा शहर. शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन के मार्गदर्शन में शासन की योजनाओं को मिल रही जिले में बेहतर गति





अयोध्या के लिए रवाना हुए शक्ति जिले के राम भक्त- भाजपा नेता राम अवतार अग्रवाल एवं मांगेराम अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी. जय जय श्री राम के श्री घोष से गूंज उठा पूरा शहर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार की महत्वपूर्ण रामलला दर्शन (अयोध्याधाम) योजना” के तहत सक्ती जिले के 37 श्रद्धालुओं का दल विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन के निर्देशन में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवतार अग्रवाल एवं मांगेराम अग्रवाल ने श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा मांगेराम अग्रवाल एवं रामावतार अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे देश में रामलला दर्शन को लेकर केंद्र की सरकार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के विष्णु देव की सरकार विशेष योजना के तहत लाखों श्रद्धालुओं को दर्शन करवा रही है। तथा रामलला के दर्शन कर जहां लोगों को दर्शन करने का एक अवसर मिल रहा है तो वही आज प्रदेश की जनता इस योजना से उत्साहित भी है







