शक्ति जिले में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से लेकर 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान- मंगलवार को कलेक्टर जय श्री जैन ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश. कार्यक्रम का शुभारंभ शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों पर होगा दीप प्रज्वलन के साथ




शक्ति जिले में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से लेकर 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान- मंगलवार को कलेक्टर जय श्री जैन ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश. कार्यक्रम का शुभारंभ शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों पर होगा दीप प्रज्वलन के साथ
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित समय सीमा के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने बताया की शासन के निर्देशानुसार जिले मे 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया की सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 12 पहल अंतर्गत किया जाना है। कार्यक्रम के प्रथम पहल आशीर्वाद का दीया अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने जिले मे 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ सहित अन्य विभिन्न पहल का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए है।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के सुव्यस्थित आयोजन के लिए विभागवार नोडल अधिकारी तथा किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों का कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने विभाग अंतर्गत नोडल अधिकारी नामित कर विभागीय कार्ययोजना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए तथा पंचायत स्तर से परिवार एवं प्रत्येक जमीनी इकाई तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने के लिए सचिव, ग्राम कोटवार एवं मितानिनों आदि जमीनी अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओ और कार्यो का विभागीय स्तर पर भी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र के कार्य, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु एप के प्रकरणों सहित अन्य विभिन्न आवश्यक विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये है। कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ पंजीयन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के हित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए शत-प्रतिशत खसरों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नोडल अधिकारी एवं राजस्व विभाग को आपसी समन्वय से निर्धारित समय-सीमा में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए जिले में जल जीवन मिशन का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ई-ऑफिस अंतर्गत विभागीय कार्यों का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एचपीवी वैक्सिनेशन, निक्षय पोषण योजना, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत विभिन्न विभागों में निराकरण हेतु शेष आवेदनों का विभागवार विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनो का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।







