शक्ति जिले की डीईओ मैडम ने किया राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक पिल लाल पटेल का अभिनंदन. शिक्षक संघ जाजगीर चांपा ने किया था अभिनंदन समारोह का आयोजन

शक्ति जिले की डीईओ मैडम ने किया राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक पिल लाल पटेल का अभिनंदन. शिक्षक संघ जाजगीर चांपा ने किया था अभिनंदन समारोह का आयोजन kshititech
जिला शिक्षा अधिकारी मैडम सम्मानित करते हुए

शक्ति जिले की डीईओ मैडम ने किया राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक पिल लाल पटेल का अभिनंदन. शिक्षक संघ जाजगीर चांपा ने किया था अभिनंदन समारोह का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार एवं चरित्र का निर्माता तथा राष्ट्र के भविष्य का शिल्पकार होता है। समाज में शिक्षक की भूमिका सदैव सर्वोच्च एवं सम्माननीय रही है।लोक भवन छत्तीसगढ़ मंडपम सभागार, रायपुर में 5 सितंबर 2026 को आयोजित राज्य शिक्षक समारोह-2026 में महामहिम राज्यपाल श्री रमन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, शिक्षा सचिव श्री कमलप्रीत सिंह एवं डीपीआई के अधिकारियों के हाथों सम्मानित छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष श्री पिल लाल पटेल का जिला जांजगीर-चांपा शिक्षक संघ इकाई द्वारा उनके सक्ती स्थित निवास पहुंचकर आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की आजीवन सदस्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी, प्रांतीय मंत्री श्री भुवनेश्वर, जिला अध्यक्ष जांजगीर-चांपा डॉ. रविन्द्र द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री श्री राजेंद्र जायसवाल एवं जिला सचिव श्री लक्ष्मीनारायण तिवारी तथा जिला सक्ती से श्रीमती रीता राज,रामनारायण सिदार, बीरबल सोनवानी,वीरेंद्र धीरहे विशेष रूप से उपस्थित थे।

डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने बधाई उद्बोधन में कहा कि श्री पिल लाल पटेल को प्राप्त राज्यपाल पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट शिक्षकीय सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का सम्मान है। यह उपलब्धि जिला सक्ती सहित पूरे शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित श्री पिल लाल पटेल एवं श्री छविलाल राठौर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं यशस्वी भविष्य की कामना की।इस अवसर पर शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने श्री पिल लाल पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी उपलब्धि को शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading