बड़ी खबर- खाटू श्याम में अब व्हीआईपी दर्शन की बंद होगी व्यवस्था. सिर्फ प्रोटोकॉल वाले लोगों को ही होंगे व्हीआईपी दर्शन. बाबा पार्किंग से होने वाली दर्शन की व्यवस्था भी की जाएगी बंद. प्रोटोकॉल वाले लोगों को जारी होगा क्यूआर कोड

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राजस्थान प्रदेश के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में विगत महीनो में व्हीआईपी दर्शन के नाम पर होने वाली अव्यवस्थाओं को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब आने वाले दिनों में व्हीआईपी दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। तथा राजभवन।मंत्रालय। सचिवालय। एवं कलेक्ट्रेट से जारी होने वाले प्रोटोकॉल के वीआईपी को ही सिर्फ मंदिर में व्हीआईपी दर्शन की सुविधा मिलेगी। तथा इसके लिए मंदिर के नजदीक एक नया प्रवेश द्वार बनाया जाएगा एवं पूर्व में बाबा पार्किंग दर्शन की व्यवस्था को भी बंद किया जाएगा तथा यह बड़ा बदलाव खाटू श्याम मंदिर में सामान्य रूप से दर्शन करने वाले भक्त जनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसे देखते हुए किया जा रहा है। एवं विगत वर्षों में खाटू श्याम जी के मंदिर में व्हीआईपी दर्शन के नाम पर आरोप- प्रत्यारोपो का दौर चल रहा था। कि वहां व्हीआईपी दर्शन की व्यवस्था से आम श्रद्धालु जन परेशान हो चुके हैं। एवं नई व्यवस्था के तहत प्रोटोकॉल से आने वाले लोगों के लिए क्यूआर कोड जारी किया जाएगा एवं आधार कार्ड उन्हें साथ में रखना होगा