अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट का हिसाब किताब अब रखेगी दिल्ली की सीए टीम. ट्रस्ट के खर्चों पर होगी दोहरी निगरानी. ट्रस्ट के नए सीईओ और कोषाध्यक्ष ने संभाल लिया अपना कामकाज.दान चोरी मामले के बाद अब ट्रस्ट फूक फूक कर रखेगी कदम




अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट का हिसाब किताब अब रखेगी दिल्ली की सीए टीम. ट्रस्ट के खर्चों पर होगी दोहरी निगरानी. ट्रस्ट के नए सीईओ और कोषाध्यक्ष ने संभाल लिया अपना कामकाज
शक्ति छत्तीसगढ़ में कन्हैया गोयल की खबर
सकती -श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बदलाव के बाद अब कामकाज की गति तेज करने की तैयारी है। इसी क्रम में जहां सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को यहां पहुंचते ही अपने कामकाज को समझना प्रारंभ कर दिया। उन्होंने कई चक्र ट्रस्टियों के साथ बैठक की, देर शाम तक उन्हें ट्रस्टी कामकाज की वर्तमान व्यवस्था से अवगत कराते रहे। शुक्रवार से फिर बैठकों का दौर प्रारंभ हो गया।वही नए कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका भी सक्रिय हो चुके हैं। उन्होंने ट्रस्टी बनने के बाद पहले पूर्व ट्रस्ट महासचिव चंपतराय से भेंट की और फिर सीईओ व अन्य ट्रस्टियों के साथ बैठक की। बीते दिनों चढ़ावा चोरी का आरोप लगा था, इसलिए कोषाध्यक्ष फूंक फूंक कर कदम रखना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने अपने साथ दिल्ली से सीए की टीम लेकर आए।यह टीम भी राम मंदिर के कोष, आय व्यय आदि की मानीटरिंग करेगी। पर पहले से स्थानीय स्तर पर तैनात सीए पूर्व की तरह कामकाज करते रहेंगे।हालांकि पूर्व कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरि भी अपने सीए के द्वारा ही यहां के कोष, आय व व्यय को समझते थे और यह बात उन्होंने कई बार विवाद होने के बाद कही भी।हालांकि नए कोषाध्यक्ष भागचंदका के सीए पहले यहां के सीए से पूरी जानकारी लेंगे और इसका नियमित अंतराल पर लेखा जोखा लेते रहेंगे, जिसे कोषाध्यक्ष से साझा करेंगे। हालांकि अभी कोषाध्यक्ष ने इस पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। उन्होंने कहाकि समय आएगा तो पूरी जानकारी दी जाएगी।







