जांजगीर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मोतीलाल डहरिया का श्रद्धांजलि कार्यक्रम 7 सितंबर को सांस्कृतिक भवन जांजगीर में. मरणोपरांत परिवार जनों ने श्री डहरिया जी का देहदान कर दिया था सिम्स में. वर्तमान में पार्षद भी थे मोतीलाल जी




जांजगीर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मोतीलाल डहरिया का श्रद्धांजलि कार्यक्रम 7 सितंबर को सांस्कृतिक भवन जांजगीर में. मरणोपरांत परिवार जनों ने श्री डहरिया जी का देहदान कर दिया था सिम्स में
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नगर पालिका परिषद जांजगीर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ट भाजपा नेता श्री मोतीलाल डहरिया वर्तमान पार्षद वार्ड नंबर 21 उम्र का 70 वर्ष की आयु में स्वास्थ्यगत कारणों से आकस्मिक निधन दिनांक 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को हो गया था।मानवता की सेवा एवं चिकित्सा शिक्षा के कल्याणार्थ हेतु उनकी अंतिम इच्छानुसार उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज सिम्स बिलासपुर को देहदान स्वरुप ससम्मान समर्पित किया गया था। स्वर्गीय श्री मोतीलाल डहरिया का दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रमआगामी दिनांक – 07 सितम्बर 2026 दिन सोमवार को सांस्कृतिक भवन, कचहरी चौक के पास, जाँजगीर मैं आयोजित किया गया है उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर श्रीमती कौशिल्या डहरिया (धर्मपत्नि) नागेश डहरिया (पुत्र) ने समस्त स्नेही स्वजनों को इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित होकर मृत आत्मा के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने का आग्रह किया है







