राज्य में 26 डॉक्टरों की नौकरी गई। 9 पर विभागीय कार्रवाई भी, सरकार ने कहा लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त




राज्य में 26 डॉक्टरों की नौकरी गई। 9 पर विभागीय कार्रवाई भी, सरकार ने कहा लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -उत्तर प्रदेश राज्य में योगी आदित्यनाथ की सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटी हुई है। तो वहीं सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी- कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।यूपी में ड्यूटी से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने और चिकित्सीय जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने वाले 26 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. यह कार्रवाई उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रभी ब्रजेश पाठक के निर्देश पर समीक्षा के बाद हुई. वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी और चिकित्सीय कार्यों में लापरवाही के आरोप में 9 अन्य डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं.







