भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुई सांसद कमलेश जांगड़े- जांजगीर चांपा जिला भाजपा की आयोजित थी बैठक. छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के कार्यालय में आयोजित थी बैठक




भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुई सांसद कमलेश जांगड़े- जांजगीर चांपा जिला भाजपा की आयोजित थी बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जांजगीर चांपा जिला भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक संपन्न हुई। जिसमें जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भी शामिल हुई। इस बैठक का आयोज ननैला जांजगीर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के आवास पर आयोजित आयोजित किया गया था। बैठक में जहां आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर निर्णय लिए गए तो वहीं बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त एवं जांजगीर चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद श्रीमती कमला पाटले, जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत बिलासपुर, जिला सह संगठन प्रभारी राजेंद्र वैष्णव, जांजगीर-चांपा जिला भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल।संतोष लहरे। प्रशांत सिंह ठाकुर। जशपुर जिला भाजपा के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई







