शक्ति जिले के खेल गौरव-लिटिल फ्लावर स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिला में एवं 8 विद्यार्थियो ने संभाग स्तर पर बढ़ाया विद्यालय का गौरव. स्कूल के डायरेक्टर ने दी सभी विद्यार्थियों को बधाई

शक्ति जिले के खेल गौरव-लिटिल फ्लावर स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिला में एवं 8 विद्यार्थियो ने संभाग स्तर पर बढ़ाया विद्यालय का गौरव. स्कूल के डायरेक्टर ने दी सभी विद्यार्थियों को बधाई kshititech
लिटिल फ्लावर स्कूल के गौरवशाली खिलाड़ी

लिटिल फ्लावर स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिला में एवं 8 विद्यार्थियो ने संभाग स्तर पर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला में 30 एवं संभाग स्तर पर 8 विद्यार्थियो ने चयन हो कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, फुटबॉल, शतरंज, खो-खो, कबड्डी एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए सफलता हासिल की। वहीं, क्रिकेट प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कई विद्यार्थियों का संभाग स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ।विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, फुटबॉल, शतरंज, खो-खो, कबड्डी एवं क्रिकेट में अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यार्थियों को इस सफलता तक पहुँचाने में खेल शिक्षक हिमांशु सर का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण भी महत्वपूर्ण रहा।विद्यालय के निदेशक टी.पी. उपाध्याय सर एवं मोहम्मद अनिस शेख सर ने सभी सफल विद्यार्थियों और खेल शिक्षक हिमांशु सर को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की प्राचार्या संध्या सोनी ने भी सभी विद्यार्थियों एवं खेल शिक्षक हिमांशु सर को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading