डेडीकेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल बाराद्वार में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी. बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की स्कूल प्रबंधन ने




डेडीकेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल बाराद्वार में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -बाराद्वार शहर के प्रतिष्ठित डेडीकेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण एवं राधा की फैंसी ड्रेस में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर, प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्राचार्य एवं डायरेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जुड़े रहने का संदेश दिया।समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।







