श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के सीईओ नियुक्त किए गए पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा. ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की भी हुई नियुक्ति.जांजगीर चांपा लोकसभा की सांसद कमलेश जांगड़े ने दी बधाई. सांसद जी ने कहा- श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट को मिलेगी और अधिक मजबूती

श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के सीईओ नियुक्त किए गए पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा. ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की भी हुई नियुक्ति.जांजगीर चांपा लोकसभा की सांसद कमलेश जांगड़े ने दी बधाई. सांसद जी ने कहा- श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट को मिलेगी और अधिक मजबूती kshititech
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ पूर्व एयर मार्शल श्री जितेंद्र मिश्रा
श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के सीईओ नियुक्त किए गए पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा. ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की भी हुई नियुक्ति.जांजगीर चांपा लोकसभा की सांसद कमलेश जांगड़े ने दी बधाई. सांसद जी ने कहा- श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट को मिलेगी और अधिक मजबूती kshititech
जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े

श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के सीईओ नियुक्त किए गए पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा. जांजगीर चांपा लोकसभा की सांसद कमलेश जांगड़े ने दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति भारत देश के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को इसकी घोषणा की। एयरफोर्स में करीब 39 वर्षों तक सेवा देने वाले मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी वायु कमान का नेतृत्व किया था। अब देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद उन्हें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इनमें दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं। निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी होंगी। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है। जब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और व्यवस्थाओं का विस्तार आगे बढ़ रहा है। राष्ट्र की रक्षा से लेकर राष्ट्र की आस्था के केंद्र श्रीराम जन्मभूमि की सेवा तक जीतेंद्र मिश्रा की नई भूमिका अपने आप में विशेष है।

सांसद कमलेश जांगड़े ने दी शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने नवनियुक्त सीईओ एवं सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। तथा श्रीमती जांगड़े ने कहा है कि श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट एवं अयोध्या का प्रसिद्ध श्री राम मंदिर देश दुनिया के श्रद्धालु भक्तजनों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। एवं इस ट्रस्ट को आने वाले दिनों में और अधिक मजबूती मिलेगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading