ब्रेकिंग न्यूज़-छत्तीसगढ़ के तीन और भाजपा नेताओं को सरकार ने दिया राज्य मंत्री का दर्जा.2 सितंबर की देर शाम जारी हुए आदेश. राज्य मंत्रियों के बराबर की सुविधाये मिलेगी नेताओं को

ब्रेकिंग न्यूज़-छत्तीसगढ़ के तीन और भाजपा नेताओं को सरकार ने दिया राज्य मंत्री का दर्जा.2 सितंबर की देर शाम जारी हुए आदेश. राज्य मंत्रियों के बराबर की सुविधाये मिलेगी नेताओं को kshititech

ब्रेकिंग न्यूज़-छत्तीसगढ़ के तीन और भाजपा नेताओं को सरकार ने दिया राज्य मंत्री का दर्जा.2 सितंबर की देर शाम जारी हुए आदेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश की बिष्णु देव की सुशासन वाली सरकार ने राज्य के तीन और भाजपा नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। उपरोक्त आदेश 2 सितंबर 2026 की देर शाम जारी किए गए हैं।छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, जिला रायपुर के आदेश नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 02.09.2026 क्रमांक PLGMJ-2101/3135/2026-GAD-1:: के अनुसार राज्य
शासन एतद्वारा निम्नलिखितनिगम/मण्डल/आयोग इत्यादि के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को उनके नाम के सम्मुख कॉलम-5 में दर्शाए अनुसार राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान करता हैः-श्री संजय अग्रवाल अध्यक्ष छत्तीसगढ राज्य योग आयोग को राज्य मंत्री दर्जा।
श्री अंजय शुक्ला उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधी पादप बोर्ड को राज्य मंत्री दर्जा एवं श्री शरद अवस्थीउपाध्यक्ष इंद्रावती बेसीन विकास प्राधिकरण को भी राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। आदेश में बताया गया है कि राज्य शासन द्वारा माननीय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान करता है। उन्हें नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व संबंधित प्रशासकीय विभाग/आयोग का होगा।यह सूची किसी प्रकार की वरिष्ठता या प्रोटोकाल की स्थिति नहीं दर्शाती है।यह आदेश जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होगा।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अविनाश चम्पावत सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading