शक्ति जिले की गौरव-साक्षी राठौर का छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशल अस्सिटेंट के पद पर हुआ चयन.दूरपा निवासी लोचन राठौर की मेधावी बिटिया है साक्षी ल.राठौर समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी बधाई. न्यायिक सेवा में जाने के लिए साक्षी प्रारंभ से ही कर रही थी कड़ी मेहनत





साक्षी राठौर का छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशल अस्सिटेंट के पद पर हुआ चयन.दूरपा निवासी लोचन राठौर की मेधावी बिटिया है साक्षी ल.राठौर समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- शक्ति जिले के ग्राम दुरपा निवासी लोचन राठौर एवं श्रीमती पार्वती राठौर की मेधावी बिटिया साक्षी राठौर का छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में जूनियर ज्यूडिशल अस्सिटेंट के पद पर चयन हुआ है।साक्षी की इस सफलता पर जहां राठौर समाज सहित विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। तो वहीं साक्षी राठौर प्रारंभ से ही न्यायिक क्षेत्र में सेवाएं देने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी। एवं उनकी सफलता से पूरा राठौर परिवार हर्षित है। तथा वर्तमान में राठौर परिवार काशी नगर कोरबा जिला कोरबा में निवास करता है। साक्षी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं परिवार जनों को दिया है। तो वही राठौर परिवार में भी इस सफलता से खुशी का माहौल है







