डभरा मंडल की कमान सोनसाय देवांगन को. जिला भाजपा ने संगठन प्रभारी बनाया सोनसाय को. जिले के सक्रिय नेताओं में है इनकी पहचान. सोनसाय ने कहा- 2028 के चुनाव में विधानसभा की सीट को जीतना ही हमारा लक्ष्य. डभरा मंडल के संगठन को मिलेगी अब नई ताकत





डभरा मंडल की कमान सोनसायvदेवांगन को. जिला भाजपा ने संगठन प्रभारी बनाया सोनसाय को. जिले के सक्रिय नेताओं में है इनकी पहचान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नगर पंचायत जैजैपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं शक्ति जिले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सोनसाय देवांगन को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा मुख्यालय डभरा के डभरा मंडल के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उपरोक्त जिम्मेदारी 02 सितंबर को जिला भाजपा द्वारा घोषित की गई सूची में दी गई है। तथा श्री देवांगन शक्ति जिले में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेताओं में अपनी पहचान रखते हैं। एवं वे पूर्व में नगर पंचायत जैजैपुर के सक्रिय अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। तथा भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी करते हैं। एवं श्री देवांगन की सक्रियता के चलते पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वही श्री देवांगन का भी कहना है कि जिस विश्वास के उन्हें यह दायित्व दिया गया है।वे डभरा मंडल में भाजपा के संगठन को वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में और अधिक मजबूत कर बूथ स्तर पर सक्रिय करेंगे तथा लगातार प्रवास कर संगठन के काम को गति देंगे
आने वाले 2028 के चुनाव में भाजपा के लिए है विधानसभा की सीट बड़ी चुनौती
आने वाले 2028 के विधानसभा चुनाव में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को पुन अपनी खोई हुई सीट को वापस लाना बड़ा ही चुनौती भरा है। तथा पार्टी ने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक दृष्टि से कार्यकर्ताओं की गुटबाजियों को समाप्त कर उन्हें एकजुट करने की दिशा में संगठन में यह बड़ा फेरबदल किया है।तथा चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में जहां विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रदेश संगठन ने रायपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेश कांवडीया को जिम्मेदारी दी है।तो वहीं अब मंडल प्रभारी में फेरबदल कर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाना चाहती है
लगातार दो चुनाव में जशपुर घराने के दबदबे के बाद दो कार्यकाल से भाजपा को मिल रही असफलता
चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में देखा जाए तो जशपुर घराने के स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के सुपुत्र युद्धवीर सिंह गुरुदेव ने लगातार दो चुनाव में भारी मतों से सफलता अर्जित की थी। किंतु वहीं दूसरी ओर 2018 एवं 2023 के विधानसभा चुनाव में जशपुर घराने की बहु रानी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव लगातार असफल हो रही है। एवं श्रीमती जूदेव जहां पूरे समय क्षेत्र में जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए दे रही है। तो वहीं 2028 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए जीतना ही एक बड़ा संकल्प है







