श्री शांति सेवा समिति सारंगढ़ द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजित किया गया है महोत्सव धूमधाम से. 4 सितंबर को होंगे आयोजन. भजन कीर्तन के साथ ही प्रसाद वितरण का भी होगा कार्यक्रम. समिति के संस्थापक एवं आयोजक परिवार के सदस्य महेंद्र अग्रवाल ने दी जानकारी




श्री शांति सेवा समिति सारंगढ़ द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजित किया गया है महोत्सव धूमधाम से. 4 सितंबर को होंगे आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के शुभ अवसर परश्री शांति सीता सेवा समिति सारंगढ़ द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सब प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए समिति के संस्थापक सदस्य महेंद्र अग्रवाल सारगढ़ ने बताया कि 4 सितंबर दिन शुक्रवार को
आचार्य-श्री नीलकमल ओझा सारंगढ़ द्वारा रात्रि 7.00 बजे से कीर्तन एवं सिंगर नंदिनी वैष्णव (भजन गायिका) द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी के भजनों की सुंदर प्रस्तुति की जाएगी एवं महोत्सव को लेकर जहां जोरदार तैयारी चल रही है तो वहीं रात्रि 12:00 बजे कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा तथा भगवान श्री कृष्ण जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथी सारंगढ़ शहर केभारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के बगल, रायपुर रोड सारंगढ में नंदकिशोर महेन्द्र कुमार अग्रवाल सारंगढ़ द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महेंद्र अग्रवाल ने सभी श्रद्धालु भक्त जनों को सह परिवार इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है








