नाबालिक लड़की से बलात्कार करने वाले बलात्कारी को पुलिस में पहुंचाया हवालात. लड़की को शादी का झांसा देकर किया था बलात्कार. मामला शक्ति जिले के पुलिस थाना चंद्रपुर का




नाबालिक लड़की से बलात्कार करने वाले बलात्कारी को पुलिस में पहुंचाया हवालात. लड़की को शादी का झांसा देकर किया था बलात्कार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया लाल की खबर
शक्ति -नाबालिक लड़की को बहला फूसलाकर भगाकर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।थाना चन्द्रपुर पुलिस की कार्यवाही में दिनांक 26.08.2026 को प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 16 वर्श 11 माह 01 दिन का दिनांक 19.08.2026 के सुबह करीबन 08ः00 से दोपहर 01ः00 बजे के मध्य घर से कही चली गई आसपास व रिस्तेदारी में एवं उसके दोस्तो से पतासाजी करने पर कोई पता नहीं चला। नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती (भा.पु.से), श्री प्रफुल्ल ठाकूर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस श्री सुमित गुप्ता को अवगत कराया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ विवेचना के दौरान अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पता साजी की जा रही थी कि अपहृता नाबालिक लड़की को आरोपी जीत डुंगरी निवासी टिकरापारा रायगढ़ के कब्जे से दस्तयाब किया गया। पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। कथन में दिनांक 19.08.2026 को आरोपी जीत डूंगरी के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना और शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक सबंध बनाना बताई आरोपी जीत डुंगरी पिता सुरेन्द्र डुंगरी उम्र 21 वर्ष साकिन टिकरापारा रायगढ़ थाना सिटीकोतवाली रायगढ़ जिला रायगढ़ (छ0ग0) के विरूध धारा 137 (2), 87, 64(2), (एम) बीनएनएस 4, 6 पास्को एक्ट सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से दिनांक 01.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र कोसले थाना प्रभारी, प्र0उप निरी0 धलेन्द्र कुमार मरावी, सउनि विजय गोपाल आर0 महेन्द्र राठौर, आर0 दिलदार निराला, आर0 मधुसिदार, म. आर. सीमा सिदार, सायबर सेल शक्ति एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।







