शक्ति जिले का सबसे सक्रिय शासकीय महाविद्यालय-शक्ति के शासकीय क्रांति कुमार कॉलेज में नए छात्र छात्राओं के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न. महाविद्यालय में वर्ष भर हो रहे सतत कार्यक्रम

शक्ति जिले का सबसे सक्रिय शासकीय महाविद्यालय-शक्ति के शासकीय क्रांति कुमार कॉलेज में नए छात्र छात्राओं के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न. महाविद्यालय में वर्ष भर हो रहे सतत कार्यक्रम kshititech
क्रांति कुमार कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम

शक्ति के शासकीय क्रांति कुमार कॉलेज में नए छात्र छात्राओं के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति ६शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने के लिएउन्मुखीकरणकार्यक्रम”आयोजित किया गया।सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले का स्वागत स्वयं सेविका अंकिता राठौर द्वाराबैज लगाकर किया गया। तत्पश्चात प्रो डॉ शकुंतला राज और प्रो ऋतु पटेल का स्वागत गीतांजलि राठौर द्वारा किया गया और प्रो यज्ञ चरण राठिया का स्वागत सत्येंद्र बरेठ द्वारा किया गया और अंत में जिला संगठक प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े का स्वागत गीतांजलि राठौर द्वारा किया गया ।स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा दिया गया उन्होंने सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताते हुए कहा कि यह निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करना और अपने व्यक्तिव का निर्माण करना है इसलिए उन्होंने सभी को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।जिला संगठक प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना , उद्देश्य, लक्ष्य वाक्य,संगठन और इसमें होने वाली सभी क्रियाकलापों ,पुरस्कार,विभिन्न गतिविधियों शिविरों की जानकारी दी। प्रो यज्ञ चरण राठिया ने भी सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना में शामिल होने के लिए कहा उन्होंने बताया कि इससे आपकी व्यक्तित्व ने निखार आएगा और आपको बहुत से अवसर प्राप्त होंगे। प्रो डॉ शकुंतला राज ने भी सभी को बताया कि यह व्यक्तित्व विकास और अपनी कलाओं को प्रदर्शित करने का सबसे बड़ा मंच है इसका लाभ अवश्य ले।राष्ट्रीय सेवा योजना के सीनियर छात्र छात्राओं द्वारा भी अपना परिचय दिया गया और सभी ने अपनी अपनी अनुभवों को बताया जिसमें सत्येंद्र बरेठ ने पीपीटी के माध्यम से इसका महत्व, एकदिवसीय शिविर,और अन्य जानकारियां प्रदान की। तत्पश्चात गीतांजलि राठौर ने 7 दिवसीय विशेष शिविर के बारे में विस्तार से बताया और सभी को इसमें शामिल होने को कहा । छात्र किशन राठौर और संध्या चौहान ने साहसिक शिविर मनाली के बारे में अपना अनुभव साझा किया ।चंचल साहू ने राज्य शिविर की जानकारी दी।अंकिता राठौर ने राष्ट्रीय सेवा योजना में होने वाले विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और सभी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।सभी छात्रों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के नारों, लक्ष्य गीत और क्लैपिंग करना सिखाया गया। सभी को पंजीयन फॉर्म दिया गया और सदस्यता ग्रहण कराई गई। अंत में सभी स्वयं सेवकों को जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े द्वारा शुभकामन दिया गया और कहा गया कि आप सभी निश्चित रूप से समाज सेवा के माध्यम से देश का विकास में अपना अहम योगदान देंगे ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading