छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की प्रांतीय महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह महासमुन्द में।.जांजगीर चांपा जिले से अधिकाधिक महिला शिक्षिकाएं होंगी शामिल।प्रांतीय मंत्री भुवनेश्वर देवांगन और जिलाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र द्विवेदी के मार्गदर्शन में बनी कार्ययोजना, जल्द होगी जिला स्तर पर व्यापक बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला जांजगीर-चांपा की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता तथा प्रांतीय मंत्री भुवनेश्वर देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति में आहूत की गई।बैठक का मुख्य एजेंडा महासमुंद (आई.आर. रिसोर्ट, भलेसर मार्ग) में 19 एवं 20 सितंबर को आयोजित होने वाले “प्रांत स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” को सफल बनाना रहा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महासमुंद में आयोजित इस महत्वपूर्ण प्रांतीय सम्मेलन में जिले से अधिकाधिक महिला शिक्षिकाओं और प्रतिनिधियों को शामिल कराया जाएगा। साथ ही, इसकी तैयारियों को लेकर शीघ्र ही जिला स्तर पर एक और विस्तृत बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी।आयोजित बैठक अवसर पर प्रांतीय मंत्री भुवनेश्वर देवांगन, जिलाध्यक्ष डा रविन्द्र द्विवेदी,जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र जायसवाल, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी, पूर्व जिला सचिव जय थवाईत, तथा जिला कार्यकारिणी से प्रदीप श्रीवास एवं जय तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे।उक्ताशय की जानकारी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी डा उमेश दुबे ने दी है।